देश की पहली AI हेल्थ चेक ऑन व्हील्स भोपाल में:गांव तक पहुंचेगी स्मार्ट और सटीक जांच की सुविधाएं

Updated on 05-10-2025 07:25 PM

​​​​​​भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी क्रांति का नया अध्याय भोपाल से शुरू हो गया है। अपोलो सेज (निजी अस्पताल) से देश की पहली AI-Enabled Pro Health Check on Wheels यूनिट लॉन्च की जा रही है। यह मॉडर्न मोबाइल हेल्थ बस लोगों के दरवाजे तक जांच और परामर्श की सुविधा लेकर पहुंचेगी।

अब ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोग बिना अस्पताल जाए ही हृदय, किडनी, लिवर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, शुगर और अन्य बीमारियों की सटीक जांच करा सकेंगे।

‘हेल्थ चेक ऑन व्हील्स’ पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सीमित शहरों से निकालकर हर नागरिक तक पहुंचाना है। यह न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि मरीजों को लंबी कतारों और जटिल प्रक्रियाओं से भी राहत दिलाएगी। इस यूनिट में AI-आधारित प्रिडिक्शन सिस्टम होगा, जो मरीज की रिपोर्ट देखकर संभावित बीमारियों का पहले से संकेत दे सकेगा।

AI हेल्थ चेक ऑन व्हील्स में वाइटल्स टेस्ट सुविधाएं अपोलो सेज अस्पताल की “PRO Health Can” बस पूरी तरह से सुसज्जित मोबाइल हेल्थ यूनिट है। इसमें मेमोग्राम, ECG, TMT (Argo Cycle), ब्लड सैंपलिंग, ऑडियोमेट्री, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, आंखों की जांच और वाइटल्स टेस्टिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह मोबाइल यूनिट AI-पावर्ड रिस्क प्रिडिक्शन से लैस है, जो व्यक्ति की जांच रिपोर्ट को विश्लेषित कर संभावित स्वास्थ्य जोखिमों का अनुमान लगाने में सक्षम है। यानी मरीज को बीमारी के गंभीर रूप लेने से पहले ही सावधान किया जा सकेगा।

AI से होगा हेल्थ रिस्क का सटीक प्रिडिक्शन इस यूनिट की सबसे बड़ी विशेषता इसका AI-Enabled Health Prediction System है। यह मरीज की मेडिकल रिपोर्ट, ब्लड पैरामीटर्स और वाइटल्स का विश्लेषण कर हार्ट अटैक, डायबिटीज, किडनी या लिवर डिजीज जैसी स्थितियों के शुरुआती संकेत पकड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के सिस्टम से न केवल गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान होगी बल्कि भारत को प्रिवेंटिव हेल्थकेयर की दिशा में मजबूती मिलेगी।

ग्रामीण भारत को मिलेगा फायदा ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों में डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक मशीनों की कमी एक बड़ी समस्या है। यह मोबाइल यूनिट इन इलाकों में जाकर सस्ती और विश्वसनीय जांच उपलब्ध कराएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण भारत में AI हेल्थ चेक ऑन व्हील्स जैसी पहल जीवनरक्षक साबित हो सकती है, क्योंकि गांवों में मरीज अक्सर देर से जांच कराते हैं।

बीमारियों की समय से पहले होगी पहचान अपोलो सेज अस्पताल ने इस प्रोजेक्ट को “Pro Health Initiative” के तहत शुरू किया है।इसमें सभी प्रमुख जांच एक ही जगह होगी। इसके अलावा बीमारियों का प्रिडिक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच के बाद इलाज और फिटनेस गाइडेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। भारत में यह पहली AI आधारित हेल्थ ऑन व्हील्स यूनिट है, जो डायग्नोस्टिक रिपोर्ट्स का रियल-टाइम एनालिसिस कर सकती है। इससे डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स भी अपने आप जेनरेट होते हैं। जिससे मरीज को अगली जांच के लिए पुराने रिकॉर्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। यूनिट में मौजूद डॉक्टर वीडियो कंसलटेशन के जरिए अपोलो सेज अस्पताल के सीनियर स्पेशलिस्ट से तत्काल जुड़ सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.