हाइब्रिड म्यूचुअल फंड का निवेशकों में बढ़ा क्रेज, बीते 7 महीनों में किया इतने करोड़ रुपये का तगड़ा निवेश

Updated on 24-11-2023 03:01 PM
नई दिल्ली: हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम्स निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। निवेशकों में हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स का क्रेज इन दिनों काफी बढ़ रहा है। पिछले सात माह में निवेशकों ने इन योजनाओं में 72,000 करोड़ रुपये से अधिक डाले हैं। डेट फंड्स के लिए टैक्सेशन में बदलाव और आर्बिट्रेज कैटेगरी में भारी निवेश से इन स्कीम्स को बढ़ावा मिला है। हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम्स आमतौर पर इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज में और कभी-कभी सोने जैसी अन्य एसेट कैटेगरीज में भी निवेश करती हैं। इसी महीने बॉन्ड कोषों के लिए टैक्सेशन में बदलाव के बाद अप्रैल से यह केटेगरी नियमित निवेश आकर्षित कर रही है। इससे पहले, मार्च में इस सेक्टर में 12,372 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी।

क्या कहते हैं आंकड़े


भारतीय म्यूचुअल फंड एसोसिएशन (एम्फी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में हाइब्रिड योजनाओं में 9,907 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। अप्रैल-सितंबर में इस श्रेणी ने 62,174 करोड़ रुपये आकर्षित किए थे। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में कुल निवेश 72,081 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

आंकड़ों से पता चलता है कि इन 72,081 करोड़ रुपये में सबसे अधिक 48,978 करोड़ रुपये आब्रिट्रेज श्रेणी में डाले गए। हाइब्रिड कोष मध्यम या कम जोखिम वाले निवेशकों की पसंद हैं।

क्या होते हैं हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स


हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स वैसे फंड होते हैं, जो इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं। कुछ मामलों में फंड मैनेजर सोने और चांदी जैसे प्रीसस मेटल में भी निवेश करते हैं। हाइब्रिड फंड स्थिरता और संतुलित रिटर्न का एक आकर्षक संयोजन प्रदान करते हैं क्योंकि वे इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं। और इक्विटी के भीतर भी, उन्हें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में निवेश करने की आजादी है। क्योंकि ये फंड डेट और अन्य असेट क्लास में भी निवेश करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.