बिहार के 41 'माननीय' पर आपराधिक केस, सीरियस क्राइम में नंबर-1 पर राज्य के सांसद, जानिए यूपी के सांसदों का हाल

Updated on 13-09-2023 02:28 PM
पटना: देश के लगभग 40 प्रतिशत मौजूदा सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 25 प्रतिशत के खिलाफ हत्या, अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। ये जानकारी एडीआर ने दी है। एडीआर ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के प्रत्येक सांसद की संपत्ति का औसत मूल्य 38.33 करोड़ रुपये है। 53 सांसद (सात प्रतिशत) अरबपति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने लोकसभा और राज्यसभा की 776 सीटों में से 763 मौजूदा सांसदों की ओर से दिए गए शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है।

यह आंकड़ा सांसदों की ओर से पिछले चुनाव और उसके बाद हुए किसी उप-चुनाव में लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से निकाला है। इसके मुताबिक, विश्लेषण किए गए 763 मौजूदा सांसदों में से 306 (40 प्रतिशत) मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। 194 (25 प्रतिशत) मौजूदा सांसदों ने उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि से संबंधित मामले शामिल हैं।

बिहार के 42 सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, शपथ पत्रों की जांच में दोनों सदनों के सदस्यों में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले (प्रतिशत में) केरल के सांसदों पर पाए गए हैं। केरल के 29 सांसदों में से 23 सांसदों (79 प्रतिशत) दागी पाए गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बिहार है। बिहार के 56 सांसदों में से 41 माननीयों पर (73 प्रतिशत) क्रिमिनल केस है। वहीं महाराष्ट्र के 65 सांसदों में से 37 सांसदों (57 प्रतिशत), तेलंगाना के 24 सांसदों में से 13 (54 प्रतिशत) दिल्ली के 10 सांसदों में से पांच (50 प्रतिशत) ने अपने शपथपत्रों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।


गंभीर आपराधिक मामले में बिहार के माननीय पहले नंबर पर

वहीं गंभीर आपराधिक मामले में बिहार के माननीय पहले नंबर पर है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों सदनों के सदस्यों में बिहार के 56 सांसदों में से लगभग 28 माननीय (50 प्रतिशत) दागी हैं। तेलंगाना के 24 सांसदों में से नौ (38 प्रतिशत), केरल के 29 सांसदों में से 10 (34 प्रतिशत), महाराष्ट्र के 65 सांसदों में से 22 (34 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश से 108 सांसदों में से 37 (34 प्रतिशत) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन माननीय सांसदों ने चुनाव लड़ने से पहले दाखिल किए गए शपथपत्रों में अपने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.