क्रिस्टियानो रोनाल्डा फूट-फूटकर रोने लगे, यूरो कप के रोमांचक मुकाबले में ऐसा क्या हुआ

Updated on 02-07-2024 02:12 PM
जर्मनी: पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रविवार को जर्मनी में यूरो 2024 राउंड ऑफ 16 मैच के पुर्तगाल और स्लोवेनिया मैच में पेनल्टी से गोल दागने में चूक गए, जिसके बाद वह रोते हुए दिखाई दिए। रोनाल्डो अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके और रो पड़े। उनकी मां, मारिया को भी स्टैंड में रोते हुए देखा गया था क्योंकि वह असहाय रूप से अपने सुपरस्टार बेटे की कोई मदद करने में असमर्थ थीं। हालांकि रोनाल्डो के टीम के साथियों ने उन्हें सपोर्ट किया। बता दें कि रोनाल्डो अगर अपनी पेनल्टी को गोल में कनर्ट कर देते। तो पुर्तगाल मैच जीतने के लिए एक मजबूत स्थिति में आ जाती। उन्होंने खेल के अंतिम मिनटों में बढ़त दिलाने की कोशिश की थी, जिसमें वह फ्लॉप हो गए।

शूट आउट में रोनाल्डो ने ली पहली पेनल्टी

दोनों टीमें एक्सट्रा टाइम में भी गोल करने में असफल रहीं थी जिसके बाद नतीजा निकालने के लिए मैच पेनल्टी शूट आउट में गया। यहां पर रोनाल्डो का आत्मविश्वास झलका, क्योंकि एक बार पेनल्टी मिस करने के बाद वह पेनल्टी शूट आउट के दौरान पुर्तगाल की तरफ से पेनल्टी लेने वाले पहले खिलाड़ी के रूप में आए और इस बार उन्होंने बॉल को गोल में पिरो दिया। पुर्तगाल ने 3-0 से पेनल्टी शूट आउट अपने नाम कर ली। इसी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। अब 6 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का सामना फ्रांस से होने वाला है। वहीं क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना मेजबान जर्मनी से 5 जुलाई को होने वाला है।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2024 के राउंड ऑफ 16 में पेनल्टी शूटआउट में स्लोवेनिया को हराकर पुर्तगाल को यूरो 2024 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। पुर्तगाल ने सोमवार को यूरो 2024 में पेनल्टी शूटआउट से स्लोवेनिया को 3-0 से हराया। यह एक रोमांचक मुकाबला रहा। इस मुकाबले में निर्धारित समय में दोनों टीम गोल नहीं कर पाई, इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर 0-0 रहा। कोस्टा, इस रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल के लिए हीरो रहे। उन्होंने जोसिप इलिसिक, जुरे बाल्कोवेक और बेंजामिन वर्बिक की लगातार तीन पेनल्टी शॉट बचाई। इस बीच, उनके साथी रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडीस और बर्नार्डो सिल्वा ने पेनल्टी को गोल में बदला, जिससे पुर्तगाल की 3-0 से जीत सुनिश्चित हुई और क्वार्टर फाइनल में जगह बनी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.