क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल:90 मिनट में 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

Updated on 22-08-2024 02:00 PM

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर सबसे तेज एक मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर्स का नया रिकॉर्ड बनाया है।

उनके चैनल पर लॉन्च होने के एक दिन से भी कम समय में 11 मिलियन (1.1 करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले यह एक दिन में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स का रिकॉर्ड हैम्स्टर कोम्बैट चैनल के नाम था।

21 अगस्त को YouTube चैनल, UR क्रिस्टियानो लॉन्च किया
39 साल के पुर्तगाली फुटबॉलर ने बुधवार 21 अगस्त को अपना YouTube चैनल, UR क्रिस्टियानो लॉन्च किया। उन्होंने चैनल लॉन्च का ऐलान करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, 'इंतजार खत्म हो गया है। मेरा यूट्यूब चैनल आखिरकार जारी हो चुका है! इस नई यात्रा पर मेरे साथ जुड़ें।'

6 घंटे के अंदर 6 मिलियन (60 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर
रोनाल्डो के इस पोस्ट के कुछ घंटों में ही 1.69 मिलियन फैंस चैनल को सब्सक्राइब कर चुके थे। वही केवल 6 घंटे के अंदर चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या 6 मिलियन से ज्यादा हो गई और दिन के अंत तक, इसने 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। लगातार उनके सब्सक्राइबर्स बढ़ रहे हैं।

शुरुआती वीडियो में अपनी मोम की मूर्ति के अनावरण की क्लिप भी डाली
रोनाल्डो ने अपने चैनल को डेब्यू करने के साथ कई वीडियो डाले। जिसमें एक टीजर ट्रेलर और अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ फन क्विज गेम शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने 2022 में न्यूयॉर्क में अपनी मोम की मूर्ति का मैडम तुसाद के साथ किए गए लॉंन्चिंग का क्लिप भी डाला।
उन्होंने कहा,'मैंने सोशल मीडिया पर हमेशा फैंस के साथ बढ़िया बॉन्डिंग का आनंद लिया है। अब मेरा यूट्यूब चैनल मुझे फैंस के साथ बेहतर तरीके से संपर्क साधने में मदद करेगा।'

सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा है फैन्स
रोनाल्डो के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर 112.5 मिलियन (11.25 करोड़), फेसबुक पर 170 मिलियन (17 करोड़ )और इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन (63.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

बच्चों से गोल्ड प्ले बटन दबवाया
10 मिलियन (1 करोड़) सब्सक्राइबर्स होने के बाद रोनाल्डो ने अपने बच्चों से गोल्ड प्ले का बटन दबवाया। रोनाल्डो पांच बच्चों के पिता हैं।

रोनाल्डो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट
रोनाल्डो दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीट है। फोर्ब्स का अनुमान है कि रोनाल्डो की कुल संपत्ति 260 मिलियन डॉलर(2.18 हजार करोड़) है। वह 1 बिलियन डॉलर (8.39 हजार करोड़) से अधिक कमाने वाले पहले फ़ुटबॉल खिलाड़ी भी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.