हर बॉल पर करोड़ों का खेल, IPL मैचों के दौरान स्टेडियम में गंदा खेल, ये तो सटोरियों के भी बाप निकले
Updated on
07-04-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस का दावा है कि 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 25 बुकी छोटे सटोरियों को करोड़ों का चूना लगा रहे थे। बुकी नेटवर्क स्टेडियम में लाइव मैच और टीवी प्रसारण के बीच एक बॉल की देरी होने का फायदा उठा रहा था। पुलिस अफसरों ने बताया कि दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच 4 अप्रैल के मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में बुकी के ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट करने की खबर मिली थी। इसलिए आईपी एस्टेट के एसएचओ संजीव कुमार की निगरानी में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) अखिल चौधरी की लीडरशिप में एसआई नवीन, कैलाश, एचसी राहुल, राकेश और सिपाही आशीष की एक टीम बनाई गई।
गेट नंबर 10 से 14 से एंट्री वाले स्टैंड के सेकंड और थर्ड फ्लोर पर 25 बुकियों को पकड़ा गया। ये सभी बुकी कान में ब्लूटूथ लगा कर दांव लगवा रहे थे, जबकि दूसरी तरफ मैच के दौरान बॉल-टू-बॉल गतिविधि की जानकारी हाथ में लिए फोन का बटन दबाकर दे रहे थे। मैदान और प्रसारण में एक बॉल का अंतर होने का फायदा उठाने के लिए ये स्टेडियम में आए थे। मैदान पर जो होता, उसके उलट के 10 रुपये लगाने पर 100 रुपये देने की बात कहते। सटोरिये लालच में आकर दांव लगा देते। जो मैदान पर हो चुका होता, उस पर 10 रुपये लगाने पर 20 का भाव देते। इस पर सटोरिये कम पैसा लगाते।

जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…