रायपुर जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

Updated on 27-06-2025 12:02 PM

रायपुर। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पावन उत्सव आज राजधानी रायपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा ।  शहर के अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. जगन्नाथ मंदिर से आज भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।

पारंपरिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा. इस भव्य आयोजन में इस भव्य आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

वे रथ यात्रा मार्ग पर “सोने की झाड़ू” लगाकर प्रतीकात्मक रूप से सफाई कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे. यह परंपरा सेवा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में ‘छेरा पहरा’ एक विशेष और पवित्र परंपरा है. रथ यात्रा से पूर्व रथ के मार्ग को स्वर्ण झाड़ू से साफ किया जाता है ।

जिसे भक्ति और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है. सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच होने वाली इस परंपरा में पुरी के गजपति राजा या उनके प्रतिनिधि झाड़ू लगाकर सुगंधित जल का छिड़काव करते हैं और रथों को प्रणाम करते हैं. इसका उद्देश्य भगवान के मार्ग को शुद्ध और मंगलकारी बनाना होता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.