सोमवती अमावस्या पर उमड़ा हुजूम, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे स्नान के लिए

Updated on 22-02-2023 06:46 PM

नेमावर से 16 फरवरी को शुरू हुई लगभग 90 km की पंचकोशी यात्रा का बिजलगांव, हंडिया, ऊचान, राजौर, संदलपुर होते हुए सोमवार को नेमावर में समापन हुआ। इस अवसर पर यात्रा में शामिल श्रद्धालु तो नेमावर पहुंचे ही साथ ही सोमवती अमावस्या होने के कारण बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी नेमावर पहुंचे, और मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। भगवान सिद्धेश्वर, पिंगलेश्वर, ऋणमुक्तेश्वर की पूजा-अर्चन और जलाभिषेक कर शुभ मंगल, सुख और आरोग्य की कामना की है।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान के लिए पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पर्याप्त संख्या में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। स्नान वाले घाटों पर नदी में बेरिकेड्स लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा सके। अलग-अलग घाटों पर गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.