चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग के आहवान पर उमड़ा जन-सैलाब

Updated on 28-01-2023 06:30 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के आहवान पर नरेला विधानसभा में नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर हजारों लोगों का जन-सैलाब हाथ में दीपक लिये अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क पहुँचा। इस दौरान 11 हजार दीपों के साथ माँ नर्मदा की आरती की गई। यह मौका शुक्रवार शाम नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर माँ नर्मदा की महाआरती एवं भजन संध्या का था। यहाँ शाम से ही श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंत्री श्री सारंग की उपस्थिति में स्वास्ति-वाचन के साथ ही नर्मदा अष्टकम का पाठ शुरू हुआ। हजारों की संख्या में नरेला वासियों ने एक स्वर में माँ नर्मदा की स्तुति “त्वदीय पाद पंकजम्‌...नमामि देवी नर्मदे’’ का गायन किया, तो वातावरण नर्मदामय हो गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित थी।

यह हम सबका सौभाग्य कि माँ नर्मदा नरेला के हर घर में निवास करती है

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वर्ष 2008 के पहले नरेला विधानसभा में जल का भीषण संकट था। क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल के लिये पानी के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ता था। तब उन्होंने नरेला के हर घर में नर्मदा जल पहुँचाने का संकल्प लिया। जनता के सहयोग से यह संकल्प पूरा हुआ। आज यह हम सबका सौभाग्य है कि माँ नर्मदा नरेला के हर घर में निवास करती हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा ने नरेला को जल-संकट मुक्त कर क्षेत्रवासियों की प्यास बुझाई है, यह सभी का कर्त्तव्य है कि हम माँ नर्मदा के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करें।

पदयात्रा कर हजारों की संख्या में नर्मदा परिक्रमा पार्क पहुँचे श्रद्धालु

मंत्री श्री सारंग के आहवान पर पिछले 3 दिन से नरेला विधानसभा अंतर्गत सभी 17 वार्ड में उप-यात्राएँ घर-घर से एक कलश नर्मदा जल संग्रहित कर रही थी। वहीं माँ नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने वार्डों से पद-यात्रा कर मुख्य आयोजन स्थल अशोका गार्डन नर्मदा परिक्रमा पार्क पहुँचे। सभी हाथों में कलश और दीपक लिये हुए थे। पद यात्राएँ डीजे, ढोल-मंजीरों के साथ पहुँची थी, मंगल-गीतों की धुन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। माँ नर्मदा की प्रतिमा पर कलशों से नर्मदा जल प्रवाहित करने के साथ ही जन-समूह नर्मदे हर का उद्घोष करने लगा। वहीं भजन संध्या में माँ नर्मदा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंत्री श्री सारंग ने हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों का महाआरती में शामिल होने पर पुष्प-वर्षा कर आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.