मेला जल विहार महोत्सव में रशियन डांसर को देख बेकाबू हुई भीड़, झांसी पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Updated on 06-10-2023 01:13 PM
झांसी: मऊरानीपुर नगर पालिका की ओर से आयोजित स्वीट नाइट कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़ को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यहां चल रहे मेला जल विहार महोत्सव के तहत गुरुवार रात स्वीट नाइट कार्यक्रम का आयोजन हर साल की तरह किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए रशियन डांसर को बुलाया गया था। डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद कुछ युवक मंच के पास डांस करने लगे और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी।

इस पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस ने युवकों की पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्वीट नाइट कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। दूसरी ओर इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है।

एक युवक गंभीर रूप से घायल

दूसरी ओर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए लोगों में से एक युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। युवकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र ने बताया कि युवक की स्थिति अधिक गम्भीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     11 August 2026
    पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
     11 August 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
     11 August 2026
    गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
     11 August 2026
    पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
     11 August 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
     11 August 2026
    विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
     11 August 2026
    लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
     10 August 2026
    हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
     10 August 2026
    प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
    Advt.