नक्सलियों के अड्डों पर CRPF, कोबरा और जगुआर कमांडो का धावा, कई बंकरों को तबाह कर IED भी किया डिफ्यूज

Updated on 27-11-2023 01:46 PM
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादियों) के तीन बंकर और एक ठिकाने को ध्वस्त करने के साथ ही एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार से टोंटो और गोइलकेरा के नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान शुरू किया।

झारखंड में नक्सलियों के अड्डों पर कमांडोज का धावा

पुलिस अधीक्षक के बयान के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बम निरोधक दस्ते ने पांच किलो के आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों ने तिलाइबेरा और राजाबासा के जंगलों में नक्सलियों के तीन बंकर और एक ठिकाने को भी ध्वस्त कर दिया।

लातेहार सड़क हादसे में एक ही घर के तीन लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक ट्रक से मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में छह साल के एक लड़के समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि तीन साल की एक लड़की घायल हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घायल लड़की को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से करीब 90 किलोमीटर दूर चितारपुर गांव में यह हादसा हुआ। बालूमठ थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि एक ही परिवार के चार सदस्य मोटरसाइकिल पर सवार थे और बालूमठ-चंद्र मार्ग पर एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘वह व्यक्ति, महिला और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। बालूमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक जांच के बाद लड़की को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स ले जाया गया।’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विजय गांझू (28), देवंती देवी (26) और अमृत कुमार (छह) के रुप में हुई है जबकि घायल लड़की की पहचान अंकिता कुमार के तौर पर की गयी है। उनके अनुसार वे सभी चांदवा के अंगारा गांव के निवासी थे। महतो ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा चालक एवं सहायक (हेल्पर) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.