सुकमा में सीआरपीएफ की मानवीय पहल से प्रसूता और नवजात की बची जान

Updated on 22-09-2025 02:13 PM

सुकमा। एक समय घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में विख्यात पुवर्ती अब सकारात्मक बदलाव की नई तस्वीर पेश कर रहा है। गुरुवार को इसी बदलाव की मिसाल तब देखने को मिली जब थाना जगरगुंडा के अंतर्गत ग्राम पुवर्ती निवासी महिला श्रीमती मांडवी सुक्की पत्नी श्री मांडवी कोसा गर्भावस्था के दौरान गंभीर दर्द की स्थिति में पुवर्ती फिल्ड अस्पताल पहुँची। महिला की हालत नाजुक देखते हुए 150वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पुवर्ती ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था की और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगरगुंडा पहुँचाया। नियत समय में चिकित्सा सुविधा मिलने से प्रसूता और नवजात दोनों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

इस पुनीत कार्य ने न केवल एक माँ और शिशु को जीवनदान दिया, बल्कि स्थानीय जनता के बीच प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास भी और मजबूत किया। कैम्प में तैनात डॉक्टर ग्रामीणों का नियमित निःशुल्क उपचार करते हैं और दवाइयाँ भी मुफ्त उपलब्ध कराते हैं, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच अब सीधे गाँव तक हो गई है।

बदलाव की नई कहानी लिख रहा पुवर्ती  :

कभी नक्सल कमांडर हिड़मा के नाम से भयभीत करने वाले इस क्षेत्र में अब विकास और शांति की तस्वीर उभर रही है। ग्रामीण जहाँ पहले दहशत में जीते थे, वहीं अब सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँच रही हैं। गाँव में आंगनबाड़ी भवन और स्कूल खुल चुके हैं और शिक्षा की नई रोशनी घर-घर तक पहुँच रही है।

जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से पुवर्ती में बदलाव की बयार बह रही है। स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, आधारभूत सुविधाएँ और सुरक्षा इन सबके समन्वय ने यह साबित कर दिया है कि शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता और समर्पण से सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी विकास और विश्वास का नया अध्याय लिखा जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.