कई दिनों की तेजी के बाद कच्चे तेल में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल

Updated on 19-01-2023 08:15 PM

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत (Crude oil) में कई दिनों तक तेजी रहने के बाद बुधवार को गिरावट आई। पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में आठ फीसदी तेजी आई थी और इस हफ्ते भी पहले दो दिन यह तेजी के साथ बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed Reserve) के अधिकारियों का कहना है कि महंगाई को रोकने के लिए ब्याज दरों को पांच फीसदी से ऊपर रखने की जरूरत है। इससे बाजार में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 13 जनवरी के खत्म सप्ताह में 76 लाख बैरल बढ़ गया। माना जा रहा था कि इसमें छह लाख बैरल की कमी आएगी। चीन ने कोरोना पाबंदियों में हाल में ढील दी थी जिस कारण कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिली थी। चीन दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है।

 
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं आया। देश में आखिरी बार पिछले साल सात अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ था। उसके बाद मई में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये डीजल 94.24 रुपये तथा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर मिल रहा है।
आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
नई दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
कोलकाता106.0392.76
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.5789.76
जयपुर108.4893.72
पटना107.2494.04
भोपाल108.6593.90
चंडीगढ़96.2084.26
रांची99.8494.65
भोपाल108.6593.90
गांधीनगर96.6392.38
बेंगलुरु101.9487.89
गुरुग्राम97.1890.05

(स्रोत- IOC SMS)

क्रूड की कीमत
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पिछले साल मार्च में कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी। लेकिन हाल में इसमें काफी गिरावट देखने को मिली थी। यह 75 डॉलर के आसपास आ गया था। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड (Brendt Crude) और यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) दोनों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट फ्यूचर्स 98 सेंट की गिरावट के साथ 84.00 डॉलर प्रति बैरल पर था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई भी 1.06 डॉलर की गिरावट के साथ 78.42 डॉलर पर आ गया। बुधवार को ब्रेंट में 73 सेंट और डब्ल्यटीआई में 86 सेंट की गिरावट आई थी।
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 
 
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
 पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.