लगातार दूसरे हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में उबाल, जानिए आपके शहर में क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल

Updated on 21-01-2023 06:54 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude) की कीमत में शुक्रवार को एक डॉलर की तेजी आई। लगातार दूसरे हफ्ते कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है। पिछले हफ्ते इसमें करीब आठ फीसदी तेजी आई थी। इस हफ्ते ब्रेंट में 2.8 फीसदी तेजी आई है। चीन में आर्थिक हालात सुधरने की उम्मीद में वहां तेल की मांग बढ़ने का अनुमान है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) का कहना है कि चीन ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को हटा दिया है। इस कारण इस साल तेल की डिमांड रेकॉर्ड लेवल तक पहुंच सकती है। इससे पहले ओपेक ने भी चीन में डिमांड के जोर पकड़ने का अनुमान जताया था। माना जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्दी ही ब्याज दरों में तेजी की रफ्तार धीमी कर सकता है। इससे अमेरिका में इकनॉमिक आउटलुक सुधरने की उम्मीद जगी है। इस वजह से भी कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है।
हालांकि भारत में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। हाल में कच्चा तेल 75 डॉलर के आसपास आ गया था। तब उम्मीद जगी थी कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आ सकती है। लेकिन कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर बढ़ने लगी है जिससे यह उम्मीद ठंडी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। मई में केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये डीजल 94.24 रुपये तथा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर मिल रहा है।
आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
नई दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
कोलकाता106.0392.76
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.5789.76
जयपुर108.4893.72
पटना107.2494.04
भोपाल108.6593.90
चंडीगढ़96.2084.26
रांची99.8494.65
भोपाल108.6593.90
गांधीनगर96.6392.38
बेंगलुरु101.9487.89
गुरुग्राम97.1890.05

(स्रोत- IOC SMS)

क्रूड की कीमत
क्रूड की कीमत लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ी है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 1.47 डॉलर यानी 1.7 फीसदी तेजी के साथ 87.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 98 सेंट यानी 1.2 फीसदी तेजी के साथ 81.31 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस हफ्ते ब्रेंट की कीमत में 2.8 फीसदी और अमेरिकी बेंचमार्क की कीमत में 1.8% तेजी आई। पिछले हफ्ते दोनों की कीमत में आठ फीसदी इजाफा हुआ था। पिछले साल मार्च में एक समय कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.