उज्जैन में बच्ची से दरिंदगीः 38 साल का ड्राइवर अरेस्ट, ऑटो में मिले खून के निशान

Updated on 28-09-2023 12:57 PM
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बच्ची से के रेप के मामले में आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान ऑटो में खून के निशान मिले हैं। ऑटो ड्राइवर का नाम राकेश है, जिसकी उम्र 38 साल है। पुलिस ने ड्राइवर के साथ ही 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। हालांकि गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर राकेश रेप की बात से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि उसने बच्ची की मदद करते हुए जीवनखेड़ी इलाके से अपने ऑटो में बैठाया था।
पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है कि पीड़ित बच्ची जीवनखेड़ी इलाके से ऑटो में चढ़ी थी, लेकिन ऑटो ड्राइवर के मदद की बात झूठी लग रही है। दरअसल बच्ची खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिली थी। अगर ऑटो ड्राइवर राकेश ने उसकी मदद की तो उसने बच्ची के बारे में पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। जब बच्ची खून से लथपथ थी तो उसे अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया। बता दें, बडनगर इलाके लड़की खून से लथपथ मदद के लिए भटकती रही थी। एक आश्रम के पुजारी ने पीड़िता की मदद की और अस्पताल भिजवाया था।

ऑपरेशन के बाद बच्ची का हालत स्थिर

इसके पहले इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का ऑपरेशन किया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह एक लड़की उज्जैन से गंभीर हालत में मंगलवार को इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में भेजी गई थी, जहां ऑपरेशन के बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक लड़की के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं।

मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन कर दिया है। बुधवार हो ही पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था। जांच के आधार पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, जिले के बडनगर इलाके में 12 साल की लड़की सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी। उसे दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़ दिया गया था।

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया, लगभग 12 साल की एक लड़की सोमवार को उज्जैन के महाकाल पुलिस थाना क्षेत्र में एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। एसपी ने कहा कि चूंकि नाबालिग लड़की की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे आगे के उपचार के लिए मंगलवार को इंदौर भेजा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.