रुआंसा चेहरा, आंखों में आंसू... इधर पाकिस्तानी मना रहे थे जश्न, उधर टूटकर बिखरे श्रीलंकाई

Updated on 11-10-2023 02:24 PM
पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने जब 344 रनों का स्कोर खड़ा किया तो उसे जीत की उम्मीद थी, लेकिन पहले अब्दुल्ला शफकी और फिर मोहम्मद रिजवान ने नाबाद शतक जड़ते हुए पाकिस्तान को मैच जितवा दिया। दूसरी ओर, हैरान करने वाली हार के बाद श्रीलंकाई टीम टूटकर बिखरते दिखी। उसके खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे और पाकिस्तानी चेहरे खिले हुए थे।

श्रीलंका ने खड़ा किया था 344 रनों का स्कोर

कुसल मेंडिस और सदीरा समाराविक्रमा के शतकों के दम पर श्रीलंका ने जब पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल (344/9) खड़ा किया तो जीत श्रीलंका के पाले में जाती दिखी।

श्रीलंका को पहली जीत का इंतजार, लेकिन रिजवान ने तोड़ दिय दिल

अभी तक विश्व कप में श्रीलंका की टीम पाकिस्तान से सात बार टकराई थी लेकिन उसे पहली जीत का अभी भी इंतजार था और जब उसने आठवें ओवर में ही 37 रन पर बाबर आजम समेत दो कीमती विकेट निकाल लिए तो उसकी पहली जीत का इंतजार खत्म होता साफ नजर आया।

रिजवान, रिजवान और सिर्फ रिजवान...

अब्दुल्ला शफीक (113 रन, 103 बॉल, 10 फोर, 3 सिक्स) और मोहम्मद रिजवान (131 रन, 121 बॉल, 8 फोर, 3 सिक्स) ने एक ऐसी यादगार पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। शफीक ने 103 गेंद पर 113 रन की पारी खेल कर मुकाबले में पाकिस्तान की वापसी कराई और रिजवान ने क्रैंप के बावजूद क्रीज पर पांव जमाकर पाकिस्तान की लगातार दो मैच में दूसरी जीत पक्की की। एक समय असंभव से नजर आ रहे लक्ष्य को पाकिस्तानी टीम ने चार विकेट खोकर 10 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

पथिराना बुरी तरह निराश दिखे

मैच में हार के बाद टीम के युवा तेज गेंदबाज पथिराना बुरी तरह निरश नजर आए। उन्होंने मैच के कई गेंदें दिशाहीन डालीं और उनपर वाइड और बाउंड्री से टीम को नुकसान हुआ। शायद उन्हें इस बात का इल्म था।

रिजवान ने कर दिया मेंडिस के शतक को बर्बाद

इससे पहले, मेंडिस ने 77 गेंद में 122 रन की पारी खेली जो वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज शतक रहा। समाराविक्रमा ने अपने पहले वनडे शतक के दौरान 89 गेंद में 108 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को विश्व कप में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया।

श्रीलंकाई कप्तान को कचोटेगी यह हार

बड़ा स्कोर बनाने के बाद इस तरह से हारना किसी भी कप्तान के लिए बड़ा झटका है। हसरंगा सहित कई बड़े खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरी श्रीलंका की यह लगातार दूसरी हार है।

श्रीलंका दो हार के बाद बैकफुड पर

श्रीलंकाई टीम दो हार के बाद बुरी तरह पिछड़ गई है। अगर उसने जल्द ही वापसी नहीं की तो सेमीफाइनल में उसका पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.