क्रिप्टो स्कैम और 23 FIR... जावेद हबीब की कितनी है नेटवर्थ? विवादों से पहले भी रहा है नाता, अब क्यों फंसे?

Updated on 10-10-2025 04:53 PM
नई दिल्ली: प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके परिवार के सदस्य एक बड़े क्रिप्टो स्कैम में फंस गए हैं। इस मामले में 400 से ज्यादा निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक पुलिस ने 23 एफआईआर दर्ज की हैं और आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह सब तब हुआ जब कंपनी ने अचानक अपना काम बंद कर दिया। हालांकि, हबीब परिवार ने कंपनी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला साल 2023 में शुरू हुआ। जावेद हबीब, उनके बेटे अनस और कंपनी के मुखिया सैफुल्लाह खान ने संभल के सरायतरीन इलाके के एक होटल में एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट का मकसद Follicle Global Company (FLC) नाम की कंपनी में निवेशकों को लुभाना था। कंपनी ने निवेशकों को उनके लगाए पैसों पर 50% से 75% तक का रिटर्न देने का वादा किया था।

पुलिस के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने इस कंपनी में 5 लाख से 7 लाख रुपये तक का निवेश किया। ज्यादातर निवेश क्रिप्टोकरेंसी के जरिए हुआ था। लोगों को जल्दी और ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया था।
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कुछ ही महीनों में कंपनी के दफ्तर बंद हो गए और हबीब परिवार गायब हो गया। जब निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो सैफुल्लाह ने उन्हें धमकी दी। बिश्नोई ने यह भी कहा कि यह कंपनी एक पारिवारिक कारोबार की तरह लग रही थी, जिसमें हबीब की पत्नी को फाउंडर बताया गया था

जावेद हबीब के वकील ने क्या कहा

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हबीब के वकील पवन कुमार ने कहा कि उनके मुवक्किल का FLC से कोई वित्तीय या व्यावसायिक संबंध नहीं था। कुमार ने कहा कि जावेद हबीब के नाम पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। वह अक्सर भारत भर में हेयर और ब्यूटी से जुड़े सेमिनार में जाते रहते हैं। संभल के इवेंट में उनकी भागीदारी सिर्फ मुख्य अतिथि के तौर पर थी, न कि किसी व्यावसायिक साझेदार के रूप में।

पहले भी रहे हैं विवादों में

यह पहला मामला नहीं है जब जावेद हबीब मुश्किल में नजर आ रहे हैं। साल 2022 में भी वह एक विवाद में फंस चुके हैं। उस समय उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक शो के दौरान एक महिला के बालों पर थूकते दिखाई दिए गए थे। उस समय वह महिला के बालों में कंघी कर रहे थे। वह महिला के बालों पर थूकते हुए कहते हैं कि उनके थूक में जान है। इस वीडियो के बाद जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी भी मांग ली थी

100 से ज्यादा शहरों में फैला साम्राज्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जावेद हबीब का सैलून कारोबार देश के 100 से ज्यादा शहरों में फैला हुआ है। इसमें 900 से अधिक सैलून और 60 से ज्यादा हेयर इंस्टीट्यूट्स हैं। उनकी कंपनी जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड फेमिना मिस इंडिया की आधिकारिक पार्टनर भी है। जावेद हबीब की कंपनी के नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड भी है। उनकी कंपनी ने 24 घंटे के अंदर 410 लोगों के बाल काटे थे। इस कारण उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।

कितनी है जावेद हबीब की नेटवर्थ

जावेद हबीब की नेटवर्थ अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग बताई गई है। साल 2016 में आई फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जावेद हबीब की नेटवर्थ 30 मिलियन डॉलर (करीब 265 करोड़ रुपये) है। हालांकि साल 2022 की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जावेद हबीब की सालाना कमाई करीब 30 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.