क्रिप्टोकरेंसी से आ सकता है अगला वित्तीय संकट:RBI गवर्नर दास बोले 'इसकी कोई ठोस वैल्यू नहीं

Updated on 22-12-2022 07:03 PM

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया है। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित बीएफएसआई इनसाइट समिट में बोलते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि अगला वित्तीय संकट इन्हीं के चलते आ सकता है।

क्रिप्टोकरेंसीज पर लगे बैन
RBI गवर्नर का कहना है कि इसकी कोई अंडरलाइंग (आधारभूत) वैल्यू नहीं है। इसके अलावा प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसीज वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं। प्राइवेट क्रिप्टो का मतलब है कि इन पर किसी केंद्रीय नियामक का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हें बैन (प्रतिबंधित) किया जाना चाहिए।

इस साल क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 40 अरब डॉलर घटी
शक्तिकांत दास ने डेटा बताते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य अब 140 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है। इस साल इसके वैल्यूएशन में लगभग 40 अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है।

ई-रुपया भविष्य की मुद्रा
दास ने ई-रुपी (CBDC) पर बात करते हुए कहां कि ये भविष्य की मुद्रा है। यह भारत को इस सदी में डिजिटल मुद्रा के मामले में सबसे आगे ले जाएगा। RBI द्वारा 1 दिसंबर को रिटेल डिजिटल रुपी (e-rupee) के पायलट प्रोजेक्ट को लॉन्च लिया था। पायलट प्रोजेक्ट में डिजिटल रुपी क्रिएशन, डिस्ट्रीब्यूशन और रिटेल यूज की पूरी प्रोसेस को बारीकी से परखा जाएगा।

महंगाई काबू में करने के प्रयास जारी
महंगाई पर दास ने कहा महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच 'बेहद समन्वित प्रयास' रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई और विकास को लेकर हमारे पिछले कुछ अनुमान लगभग सटीक रहे हैं।

आपको बता दें कि नवंबर महीने में रिटेल महंगाई (CPI) घटकर 5.88% पर आ गई है। ये 11 महीनों का निचला स्तर है। दिसंबर 2021 में महंगाई 5.59% पर थी। इसके बाद से ये लगातार 6% के ऊपर बनी हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.