CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मानी ऑक्शन में हुई थी गलती, इस तरह अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

Updated on 26-04-2025 01:19 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। इस सीजन में टीम अब तक कुल 9 मैच खेली है, जिसमें उसे सिर्फ 2 में जीत मिल पाई। सीएसके को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने हराया। सनराइजर्स ने आईपीएल में पहली बार सीएसके को उसके घर में हराने में सफलता पाई। इस हार के साथ ही अब सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑक्शन में हुई अपनी गलती को स्वीकार किया है।
सनराइजर्स के खिलाफ मैच के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'यह कहना मुश्किल है कि हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया वह पूरी तरह से हमारे अनुकूल रहा। इसलिए हम अपने अप्रोच पर फिर से विचार कर रहे हैं और पूरी कोशिश करेंगे कि उसमें सुधार हो। हमें अपने रिकॉर्ड पर गर्व है। हमने लंबे समय तक इस लीग में अपना दबदबा बनाकर रखा है। इस इस खराब दौर से जल्दी से निकल जाएंगे।'
ऑक्शन की गलतियों पर भी फ्लेमिंग ने की बात
शुरुआत में सीएसके के स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी टीम का बचाव किया, लेकिन बाद में माना कि ऑक्शन में मैनेजमेंट से कुछ गलतियां हुई है। उन्होंने कहा, 'ऑक्शन में कई टीमों ने हमसे बेहतर खिलाड़ियों को चुना। हम इसे सही तरीके से नहीं कर पाए हैं। हमें इस पर विचार करने की जरूरत है। हमारे लिए ऑक्शन उतना अच्छा नहीं रहा जितना हो सकता था या यह उस तरह से हम काम नहीं कर पाए जैसा हम चाहते थे।'
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'नीलामी बहुत ही तेजी होने वाली प्रक्रिया है। यह एक तरीके से 25 घर खरीदने से जैसी होती है। इसलिए आप इसके अंत में मानसिक और कभी-कभी शारीरिक रूप से थक जाते हैं। और ईमानदारी से कहूं तो मुझे अभी भी लगता है कि हमारे पास एक अच्छी टीम है। हम लय में आने से बहुत दूर नहीं हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.