CSK तो CSK है... हाथी की देखभाल करने वाले बोमन-बेली का सम्मान, ऑस्कर विनर डायरेक्टर ने बढ़ाई चेपॉक की शान

Updated on 11-05-2023 08:12 PM
चेन्नई: आईपीएल 2023 में 10 मई को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के एक मैच से पहले खास कार्यक्रम हुआ। जिसमें हाथ देखभाल करने वाले दो रियल लाइफ हीरोज बोमन और बेली को सम्मानित किया गया। साथ ही ऑस्कर विनर फिल्ममेकर कार्तिकी गोंजाल्वेस भी इस दौरान वहीं मौजूद थीं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के बाद तीनों को टीम की जर्सी बतौर उपहार दी।
ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री
    इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की मालकिन रूपा गुरुनाथ, चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के सीईओ केएस विश्वनाथन भी खास रूप से मौजूद थे, जिन्होंने स्मृति चिन्ह देकर बोमन-बैली को सम्मानित किया। सीएसके हाथियों के कल्याण के लिए मुदुमलाई टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन को एक चेक भी भेंट करेगा।
    हाथियों की मदद करेगा CSK
    इस मौके पर सीइओ केएस विश्वनाथन ने कहा, 'हम अपने हाथियों की देखभाल करने वाले बोमन और बेली को कार्तिकी के साथ सम्मानित कर बहुत खुश हैं, जिनकी दिल को छू लेने वाली कहानी दूर-दूर तक पहुंची है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे अपने लोग वैश्विक स्तर पर पहुंच गए हैं। एशियाई हाथियों का संरक्षण समय की आवश्यकता है और हम दो हाथियों अम्मू और रघु को उनके रहने के खर्च में योगदान में अपना समर्थन देकर भी खुश हैं।'

    प्लेऑफ की ओर चेन्नई

    अगर मैच की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर आईपीएल प्लेऑफ की दिशा में अगला कदम रख दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 167 रन बनाए, जिसमें धोनी ने नौ गेंद में 20 रन का योगदान दिया। जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी और उसकी पूरी पारी में 10 चौके भी नहीं लगे, उसके बल्लेबाजों ने सात चौके और चार छक्के लगाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.