धान के साथ रागी-मक्का, सब्जी भी उगाई, दोगुनी आमदनी बनाई

Updated on 13-04-2026 12:34 PM
रायपुर, जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड के ग्राम कंगोली के किसान गुप्तेश्वर ने महज 0.80 हेक्टेयर जमीन पर अपनी मेहनत, सीखने की इच्छा और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर खेती में घाटे के सौदे को मुनाफे में तब्दील कर दिया है।

कुछ साल पहले तक गुप्तेश्वर पारंपरिक तरीके से धान की ही खेती करते थे। उत्पादन सीमित था। आमदनी इतनी नहीं थी कि परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हों। हालांकि, बदलाव की शुरुआत होने के बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कृषि विज्ञान केंद्र में मिली ट्रेनिंग और शैक्षणिक भ्रमण के बाद गुप्तेश्वर ने धान के साथ रागी, मक्का, सब्जियां और गेंदा फूल की खेती शुरू कर दी। नई तकनीकों, उन्नत बीज और बेहतर प्रबंधन के कारण उनकी फसल की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

यहां पहले सालभर में करीब 51 हजार 800 रुपए की आमदनी होती थी। अब यह बढ़कर 1 लाख 10 हजार 200 रुपए तक पहुंच गई है। यानी कम जमीन में दोगुनी से ज्यादा कमाई।

गुप्तेश्वर ने खेती में फसल चक्र, संतुलित खाद, समय पर सिंचाई और उन्नत किस्मों का उपयोग करना शुरू किया। इससे न केवल उत्पादन बढ़ा, बल्कि लागत भी नियंत्रित रही। सब्जी और फूलों की खेती से उन्हें नियमित नकद आय मिलने लगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

आज उनके खेत में विविध फसलों की हरियाली नजर आती है और यही विविधता उनकी आमदनी का सबसे बड़ा आधार बन गई है। वे अब खेती को जोखिम नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देख रहे हैं। गुप्तेश्वर की सफलता ने गांव के अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है।

वे अपने अनुभव साझा कर बताते हैं कि यदि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लें और नई तकनीक अपनाएं, तो खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। उनके प्रयासों से गांव में धीरे-धीरे अन्य किसान भी फसल विविधीकरण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

ऐसे बदली किसान की तकदीर

  • 0.80 हेक्टेयर जमीन में बहु-फसली खेती शुरू
  • धान के साथ रागी, मक्का, सब्जी और गेंदा की खेती
  • आत्मा योजना और कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण
  • उन्नत तकनीक और बेहतर प्रबंधन अपनाया
  • आय 51 हजार से बढ़कर1.10 लाख रुपए से अधिक हो गई है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.