सैनिक विश्राम गृह में हुआ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Updated on 22-04-2023 10:36 PM

रायगढ। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायगढ़ के टीवी टावर रोड पर स्थित नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह में एक गरिमामय समारोह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्यअतिथि छग सैनिक कल्याण बोर्ड के डायरेक्टर विशेष सेवा मेडल प्राप्त ब्रिगेडियर विवेक शर्मा रहे। वहीं रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा, जिंदल स्टील एंड पावर के कर्नल राठौर के अलावे जिंदल स्टील पावर के वाईस प्रेसिडेंट संजीव चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में इन आयोजन में उपस्थित थे।

सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत रायगढ़ नगर के ख्यातिलब्ध कला एवं संगीत संस्थान चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा समूह कथक के माध्यम से गुरूवंदना से हुई। महाविद्यालय छात्राओं की इस प्रस्तुति को दर्शकों की खूब तालियों बटोरीं। दूसरे क्रम में अंचल के उभरते हुए मंचीय कवि नरेन्द्र गुप्ता ने भारतीय सेना के पराक्रम पर अपनी चुनिंदा कविताओं का पाठ किया जिसे खूब सराहा गया।

कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति रायगढ़ इप्टा की ओर से अख्तर अली रायपुर द्वारा लिखित एवं अजय आठले द्वारा निर्देशित नाटक असमंजस बाबू की आत्मकथा के रूप में हुई। एकल प्रस्तुति वाले इस नाटक में केन्द्रीय भूमिका में रायगढ़ इप्टा से ही जुड़े रंग कर्मी युवराज सिंह आजाद ने असमंजस बाबू की भूमिका का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस नाटक के मंचन के दौरान तकरीबन एक घंटे तक पूरा ऑडिटोरियम पूरी तरह शांत था और अंत जोरदार तालियों की गडगड़़ाहट के साथ हुआ।

इस पूरे सांस्कृतिक आयोजन का बेहद प्रभावशाली संचालन रायगढ़ केन्द्रिय विद्यालय की शिक्षिका यामिनी शैलेन्द्र देवांगन द्वारा किया गया। इन प्रस्तुतियों के अंत में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सभी कलाकारों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया और अपने उद्बोधन में कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिये रायगढ़ नगर निगम एवं जिंदल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पूरे कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन रायगढ़ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी आशीष कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के स्टॉफ, भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से किया गया। इस आयोजन में शिरकत करने में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समाजसेवी, राजनीति और संगीत प्रेमियों के अलावे भूतपूर्व सैनिक रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.