सरस मेला में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

Updated on 26-02-2024 06:50 PM

कवर्धा। जिले में पहली बार आयोजित हो रहे सरस मेला में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियां लोगों का आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी तरह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से लोगों का मनोरंजन भी हो रहा है। इसी क्रम में आगमी दिनों में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रत्येक संध्या को आयोजित होंगी।

27 फरवरी को मेरे घर राम आए हैं कि थीम पर आदर्श कन्या विद्यालय कवर्धा के द्वारा भक्ति गीत एवं नृत्य की प्रस्तुती दी जाएगी। श्रीमती अनुष्का पंडित के द्वारा सितार वादन होगा। श्रीमती अनुष्का पंडित सितार की विश्वविख्यात वादिका है। इन्होंने देश के अलग-अलग कोनों के साथ-साथ विदेशो में भी बहुत सी प्रस्तुतियां दी है। वे दूरदर्शन की प्रथम श्रेणी की कलाकार है तथा इनका कार्यक्रम प्रसारित होते रहता है। रायपुर के प्रसिद्ध स्वपनिल लाईव बैन्ड द्वारा बॉलीवुड के नए एवं पुराने गीतों के साथ सूफी एवं गजलकी  प्रस्तुत देगें। स्वपनिल लाईव बैन्ड के प्रमुख स्वपनिल त्रिवेदी है जो विगत 15 वर्षो से 1200 से अधिक कार्यक्रम अलग-अलग राज्यों में दिए है। साथ ही प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट आयोजनों जैसे बी.एम.डब्लू, लाफार्ज, अल्ट्राटेक के कार्यक्रमों में प्रस्तूती दी गई है। विभिन्न जिलो में आयोजित होने वाले राज्योत्सवों के मंच पर भी इन्होने अपनी प्रस्तूती देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध नए एवं पुराने गानों के साथ सूफी एवं गजल गायकी में यह बैण्ड विख्यात है।

28 फरवरी को स्वामी करपात्री उच्चतर माध्यमिक कवर्धा के बालिकाओं द्वारा बालिका शिक्षा पर आधारित प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत दी जाएगी। प्रबुद्ध शर्मा द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तूती होगा। इनके द्वारा नगर तथा आसपास क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक , धार्मिक ,प्रशासनिक कार्यक्रमों में विगत 24 -25 वर्षों से प्रस्तुति देते आ रहे हैं। इनका उद्देश्य भारतीय  संगीत की  साधना करते हुए इसे नई ऊंचाई प्रदान करना है राजेश अवस्थी एवं टीम के द्वारा भी रंगारंग प्रस्तूती दी जाएगी।  

29 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी माध्यम कचहरी पारा, कवर्धा के बच्चो द्वारा छत्तीसगढ़ी रिमिक्स का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत दी जाएगी। इसी तरह जसगीत एवं लोक गायन के माध्यम से भक्तीगीत एवं नृत्य की प्रस्तुती राजूराम धु्रवे एवं दल द्वारा किया जायेगा। मैग्नेटिक वाईब्स रायपुर के आदित्य सिन्हा एवं उनके दल द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। आदित्य सिन्हा एवं उनके दल ने अब तक 500 से अधिक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में कर चुके है।

01 मार्च को छत्तीसगढ़ी रिमिक्स की प्रस्तुती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम कवर्धा के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। श्रीमती रामबाई साहू द्वारा पंडवानी गायन प्रस्तुत किया जाएगा। पद्यमश्री सुरेन्द्र दुबे एवं अन्य प्रसिद्ध कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुती दी जायेगी। सुरेन्द्र दुबे हास्य कवी के साथ श्रृंगार रस की कवित्री श्रीमति भूवन मोहनी इंदौर वीर रस के कवि सुमीत ओझा झांसी एवं अभिशेख पाण्डेय कवर्धा द्वारा गीत प्रस्तुत किया जायेगा। उल्लेखनीय है की 10 दिवसीय सरस मेला का आयोजन पहली बार कबीरधाम जिले में आयोजित हो रहा है। मेले में वृहद  प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक काय्रक्रमों का लुत्फ़ उठा सकते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.