विभिन्न देशों के बीच संबंध बनाने का मजबूत मंच है संस्कृति: केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

Updated on 24-02-2023 05:49 PM

जी-20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की पहली बैठक गुरूवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में हुई। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने प्रथम-सत्र को संबोधित किया।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि संस्कृति, सतत एवं समावेशी विकास का मार्ग बनाने के उद्देश्य से विभिन्न देशों तथा समुदायों के बीच संबंध बनाने का मंच है। उन्होंने कहा कि जी-20 के एजेंडे के भीतर संस्कृति को एकीकृत करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। सांस्कृतिक-आर्थिक विकास, सामाजिक सामंजस्य और पर्यावरण-संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए संस्कृति एक शक्तिशाली साधन हो सकती है।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि जी-20 बैठक की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम-एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” विश्व में सभी के लिए एक स्थायी, समग्र और जिम्मेदारी से न्यायपूर्ण और उचित विकास के लिए प्रयास करने का शक्तिशाली संदेश देता है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जी-20 समूह मानवीय प्रयासों तथा मानवता को सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देखता है। संस्कृति हम सभी को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लैंगिक अधिकारों, महिला समानता पर बहुत बल दिया जाता है, लेकिन हड़प्पा युग से संबंधित डांसिंग गर्ल की कांस्य प्रतिमा साफतौर यह दिखाती है कि लैंगिक समानता क्या थी। यह दिखाता है कि हमारे देश में हजारों साल पहले भी लैंगिक समानता ने न केवल महिलाओं को मान्यता दी बल्कि उन्हें ऊर्जा के रूप में, देवी रूप में पूजा जाता था। भारतीय संस्कृति के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय लोकाचार हमेशा महिलाओं की समानता, पर्यावरण-संरक्षण तथा स्थिरता के लिए खड़ा रहा है जो आज विश्व के समक्ष मुद्दे हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती लेखी ने कहा कि जी-20 कार्य समूह को सांस्कृतिक खजाने को समृद्ध करने के मार्ग में आने वाली बाधाओं पर विचार-विमर्श करना होगा। उन्होंने कहा कि ये मानवीय खजाने हैं और ये खजाने न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं बल्कि देश के सांस्कृतिक लोकाचार से इनका संबंध है।

केन्द्रीय संस्कृति सचिव श्री गोविन्द मोहन ने कहा कि कोविड के दौरान सांस्कृतिक स्थलों के बंद होने के कारण संस्कृति क्षेत्र को चुनौतियाँ झेलनी पड़ी। यद्यपि जलवायु परिवर्तन ने इस क्षेत्र की अति संवेदनशीलता को बढ़ा दिया है। अब एक साथ काम करने तथा हमारी साझी विरासत की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता है। जी-20 संस्कृति समूह की बैठक में 20 सदस्य देश एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी भाग ले रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.