कमिंस ने की द्रविड़ जैसी 'गंदी हरकत', सचिन तेंदुलकर की तरह बदकिस्मत निकले उस्मान ख्वाजा Curated by अंशुल तलमले | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 7 Jan 2023, 9:36 am

Updated on 07-01-2023 06:26 PM
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दो दिन मैच देरी से शुरू हुआ और तीसरे दिन तो कोई खेल नहीं हो सका। ऐसे में अपने पहले दोहरे शतक से सिर्फ 5 रन दूर उस्मान ख्वाजा को उम्मीद थी कि वह खेल के चौथे दिन यानी शनिवार को 200 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे, लेकिन उनके अरमानों पर पानी फिर गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 475/4 के दूसरे दिन वाले स्कोर पर ही पारी घोषित कर दी।

द्रविड़ ने तेंदुलकर को 200 से रोका था

पैट कमिंस के इस फैसले को कतई सराहा नहीं जा सकता। यह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के करियर का वही काला धब्बा साबित होगा, जिसके लिए इतिहास राहुल द्रविड़ को माफ नहीं करेगा। पारी समाप्ति की घोषणा से निश्चित ही ख्वाजा निराश होंगे, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास था कि कमिंस उनके साथ अन्याय नहीं करेंगे। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी ऐसी ही घटिया हरकत 29 मार्च 2004 को की थी, जब पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में सचिन तेंदुलकर 194 रन पर खेल रहे थे और कप्तान द्रविड़ ने पारी घोषित कर दी थी।

    सिडनी में लगातार तीसरा शतक

    पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पैदा हुए ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में इसी ग्राउंड पर पहला टेस्ट खेला था। अब करियर का बेस्ट स्कोर भी यही बनाया। ख्वाजा का यह 13वां टेस्ट शतक था। उनके खाते में 19 अर्धशतक भी है। 36 वर्षीय लेफ्ट हैंडर का इस मैदान पर लगातार तीसरा शतक था। ख्वाजा को 119 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जब एनरिच नॉर्त्जे ने गली में उनका कैच टपका दिया।

    स्टीव स्मिथ ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

    इससे पहले खेल के दूसरे दिन यानी कल पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (104) ने शानदार इनिंग्स खेली और उस्मान ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों के अलावा मार्नस लाबुशेन (79) और ट्रेविस हेड (70) ने भी अर्धशतक लगाए, जिससे सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने वाली टीम का दबदबा इस मैच में भी कायम है। स्मिथ ने अपना 30वां टेस्ट शतक लगाकर डॉन ब्रैडमैन (29) को पीछा छोड़ा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उनसे ज्यादा शतक अब केवल रिकी पॉन्टिंग (41) और स्टीव वॉ (32) के नाम हैं। मैथ्यू हेडन के नाम भी 30 शतक हैं।
    साउथ अफ्रीका की उम्मीदों पर फिरा पानी
    दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच हारकर सीरीज पहले ही गंवा चुका है। खराब मौसम के कारण साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह पक्की करने की ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है, क्योंकि तीसरा टेस्ट ड्रॉ की ओर अग्रसर है। बारिश के कारण पहले दिन भी आधे दिन का खेल बर्बाद हुआ था। दूसरे दिन हालात सुधरे और पूरे 90 ओवर का खेल हुआ, लेकिन तीसरे दिन फिर मौसम की मार पड़ी और एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। शनिवार के लिए बेहतर मौसम की भविष्यवाणी की गई है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.