पैरों में करंट, चीते सी फुर्ती, फुटबॉलर नहीं, शेरनी है यह खिलाड़ी

Updated on 07-08-2023 02:20 PM
मेलबर्न: अमेरिका ने पिछले दो महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वह टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम भी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेली जा रहे महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप में एक बार फिर अमेरिका को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। टीम खिताब की हैट्रिक लगाने उतरी थी। लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में ही उसका सफर समाप्त हो गया। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार अमेरिका की महिला टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई।

गोलकीपर मुसोविक ने किए 11 सेव

इंग्लिश क्लब चेल्सी के लिए खेलने वाली स्वीडन की गोलकीपर जेसीरा मुसोविक ने टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। पूरे मैच के दौरान उन्होंने कई बेहतरीन बचाव किए। अमेरिका ने एक्स्ट्रा टाइम में भी पूरा दबाव बनाया। टीम के 11 शॉट टारगेट पर थे लेकिन मुसोविक ने एक को भी गोल पोस्ट के अंदर नहीं जाने दिया। अंत में मैच गोलरहित समाप्त हुआ और पेनल्टी में चला गया।

पेनल्टी का दबाव नहीं झेल पाया अमेरिका

पेनल्टी पूरी तरह दबाव में झेलने का खेल है। यहां स्किल के ज्यादा मानसिक मजबूती काम आती है। इस दौरान जेसीरा मुसोविक ने खुद से तो एक भी सेव नहीं किया लेकिन दबाव में अमेरिका की खिलाड़ियों से गलतियां हुई। अंत में स्वीडन ने 5-4 से पेनल्टी शूटआउट को जीतकर महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

कौन हैं जेसीरा मुसोविक

27 साल की जेसीरा मुसोविक महिला सुपर लीग (WSL) में चेल्सी के लिए खेलती है। नंबर 1 शर्ट होने के बावजूद मुसोविक चेल्सी की नंबर एक गोलकीपर नहीं हैं। टीम की मैनेजर एम्मा हेस की वह दूसरी पसंद कीपर हैं। चेल्सी मैनेजर ने पिछले सीजन जर्मनी की गोलकीपर एन-कैटरीन बर्जर को प्राथमिकता दी थी। 2021 में चेल्सी से जुड़ने के बाद से मुसोविक को सिर्फ 19 ही मैच खेलने का मौका मिला है। 5 फीट और 11 इंच की मुसोविक WSL की सबसे लंबी गोलकीपर भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.