पत्रकारिता विश्वविद्यालय की अमानत राशि में कटौती, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

Updated on 17-07-2025 01:50 PM

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर ने छात्र हित में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की अमानत राशि में बड़ी कटौती की है। अब तक प्रवेश के समय एक बार ली जाने वाली 3000 रुपए की अमानत राशि को कम करके 1000 रुपए कर दिया गया है। इसके साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का शिक्षण शुल्क घटाकर मात्र 1000 रुपए किया गया है।

इससे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय में संचालित पीजीडीसीए (PGDCA) और डीसीए (DCA) पाठ्यक्रमों का शिक्षण शुल्क 4400 रुपए से घटाकर 1000 प्रति सेमेस्टर किया गया है, वहीं पीजीडीजे (PGDJ) पाठ्यक्रम की फीस भी 4950 से घटाकर 1000 प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है। कुलपति एवं संगागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कहा कि इस पहल से छात्रों पर आर्थिक भार कम होगा और अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे।

इससे विभिन्न सामाजिक, आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सभी पाठ्यक्रमों की अमानत राशि और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के शिक्षण शुल्क को कम करने का उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक संख्या में छात्र कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद की बैठक में शिक्षण शुल्क युक्तियुक्तकरण की अनुशंसा की गई थी। इसका कार्यपरिषद की बैठक में अनुमोदन किया गया है। तत्पश्चात अधिसूचना जारी की गई।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.