बैंक आफ बड़ौदा में साइबर अटैक, इंदौर और भोपाल के ग्राहकों के रुपये गायब

Updated on 15-07-2023 12:29 PM

इंदौर । बैंक आफ बड़ौदा में साइबर अटैक हुआ है। करीब डेढ़ सौ ग्राहकों के रुपये दिल्ली से एटीएम द्वारा निकाले हैं। सबसे ज्यादा इंदौर और भोपाल के ग्राहक प्रभावित हैं। क्राइम ब्रांच के साइबर एक्सपर्ट जांच में जुटे हैं। बैंक से भी जानकारी मांगी है। शक है बैंक से ही डाटा लीक हुआ है।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, बैंक आफ बड़ौदा की अलग-अलग शाखाओं के ग्राहकों द्वारा रुपये निकालने की शिकायत की गई है। पीड़ितों ने बताया कि रुपये दिल्ली के चाणक्यपुरी, नेहरू प्लेस और पार्लियामेंट हाउस के पास बने एटीएम से निकाले गए हैं। खास बात यह कि जिन लोगों के खातों से रुपये निकले, उनके पास न तो ओटीपी आया, न बैंक की तरफ से मैसेज भेजा गया। कई लोगों को तो दो-तीन दिन बाद पता चला कि उनके खाते से राशि निकल गई है। डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर तक पांच शिकायतें दर्ज हुई हैं।

बैंक ने कहा- सलामी साइबर अटैक

पुलिस का मानना है कि बैंक से ग्राहकों का डाटा लीक हुआ है, जबकि बैंक से जुड़े अफसरों ने बताया कि साइबर अपराधियों ने डार्टनेट वेबसाइट से ग्राहकों का डाटा खरीदा है। साइबर की दुनिया में इस तरह के फ्राड को ‘सलामी साइबर अटैक’ बोलते हैं, जिसमें किसी बैंक के बहुत सारे ग्राहकों के खातों से छोटी-छोटी राशि निकाली जाती है। भोपाल क्राइम ब्रांच के एसीपी शैलेंद्रसिंह चौहान के मुताबिक, बैंक से जानकारी मांगी गई है। अफसरों ने बताया कि करीब 100 ग्राहक अभी तक शिकायत करने आ चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.