स्कूलों में साइबर अपराध प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

Updated on 24-07-2025 12:57 PM

गरियाबंद।  महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सड़क परसुली एवं शासकीय हाई स्कूल मालगांव में साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कलेक्टर  भगवान सिंह उईके एवं पुलिस अधीक्षक  निखिल कुमार राखेचा के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम संचालन महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) की जिला मिशन समन्वयक सुश्री मनीषा वर्मा के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण सत्र में बताया गया कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट का उपयोग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। जिसके साथ ही साइबर क्राइम यानी इंटरनेट के माध्यम से किये जाने वाले अपराधों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। साइबर क्राइम के अंतर्गत जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा बोरी, बैंकिंग जाल, मैलवेयर, रैनसमवेयर, सॉफ्टवेयर चोरी, डी-डॉस, हमलों एवं साइबर जासूसी जैसे खतरे को ध्यान में रखकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इसके इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्य योजनाओं जैसे महिला हेल्प लाइन नं. 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, बाल विवाह, कार्य स्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीडन से सुरक्षा अधिनियम 2013, घरेलू हिंसा 2005, सखी वन स्टॉप सेन्टर, गुड टच-बेड टच, साइबर से संबंधित हेल्प लाइन नं. 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान पुलिस विभाग साइबर सेल के  विरेन्द्र सिंह,  तिलेश राय,  भुपेन्द्र दिवान,  सुशील पाठक एवं नवा बिहान संरक्षण अधिकारी श्रीमती लता पटेल, महिला सशक्तिकरण केन्द्र से श्रीमती श्वेता शुक्ला, जेण्डर विशेषज्ञ श्रीमती अंजली नाविक, परियोजना समन्वयके  श्याम सुन्दर नायक, केस वर्कर श्रीमती सुमन तिवारी, राज सिदार, पैरालिगल सुश्री निशा नेताम, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्राओं का विशेष योगदान रहा।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.