लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग जिंदा जले, 4 गंभीर : मरने वालों में पति-पत्नी और 3 बच्चे

Updated on 06-03-2024 01:49 PM

लखनऊ में मंगलवार रात दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर में रखे 2 सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से पति, पत्नी और 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, बचाव में जुटे 4 अन्य लोग झुलस गए।

धमाके से घर की छत ढह गई और दीवारें टूट गईं। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग में झुलसे लोगों को रेस्क्यू करके ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इनमें 2 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। घटना काकोरी इलाके के हाता हजरत साहब की है।

बिल्डिंग में 20 लोग रहते थे
मकान मुशीर अली (50) का था। इसमें उनके परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर 20 लोग रहते थे। घर में ही जरदोजी का काम किया जाता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे दूसरी मंजिल पर आग लग गई। हादसे में मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और दो भांजी हिबा (2) और हुमा (3) जिंदा जल गए।

मुशीर की बेटी इंशा (16) और लकब (18), बहनोई अजमत (30) और भतीजी अनम (17) आग में फंसकर झुलस गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद हुआ विस्फोट
ग्रामीणों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा मुशीर के घर से आग की लपटें निकल रही थीं और लोग चीख रहे थे। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश के साथ पुलिस और दमकल को सूचना दी।

दमकल की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुशीर के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मुशीर परिवार के साथ आग बुझाकर बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

4 भाइयों और 1 बहन का परिवार रहता था एक साथ
मकान में मुशीर के साथ उनके भाई पप्पू, बब्बू और बबली के अलावा बहनोई अजमत का परिवार रहता था। घर में जरदोजी का कारखाना भी लगा है। जिसको सभी मिलकर चलाते थे। चर्चा है कि घर में पटाखों का भी काम होता था, जिसके लिए यहां बारूद रखा था। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

2 महिलाएं 90% तक जलीं, वैंटिलेटर सपोर्ट पर
KGMU के प्लास्टिक एंड रिकन्स्ट्रक्टिव सर्जरी के प्रमुख डॉ. विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 2-3 बजे के बीच 4 पेशेंट आए थे। ICU में उनका इलाज चल रहा है। 1 पुरुष और 1 महिला करीब 40-45 फीसदी जले हुए हैं। जबकि दो महिलाएं 90-100 फीसदी जली हुई है।
सांस के साथ धुआं फेफड़ों में पहुंचा है। जरूरत पड़ने पर उन्हें वैंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। LPG ब्लास्ट के कारण इन सभी को इन्हीलेशन इंजरी ज्यादा है। इन सभी मरीजों के चेहरे, हाथ समेत शरीर के ऊपरी हिस्से ज्यादा जले हैं।



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 August 2026
    नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
     14 August 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
     14 August 2026
    कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
     14 August 2026
    पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
     14 August 2026
    सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
     14 August 2026
    गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
     13 August 2026
    पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
     13 August 2026
    बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
     13 August 2026
    पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
    Advt.