डी गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के तीसरे मैच में जीते:डिफेंडिंग चैंपियन लिरेन को फाइनल में पहली बार हराया, बराबरी पर आए

Updated on 28-11-2024 02:34 PM

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में वापसी की है। 18 साल के गुकेश ने बुधवार को मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को तीसरे मुकाबले में ‘टाइम कंट्रोल’ में मात दी। गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के मुकाबले में चीनी खिलाड़ी पर पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद स्कोर 1.5-1.5 की बराबर हो गया है। गुरुवार को रेस्ट-डे रहेगा।

फिडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 सिंगापुर में जारी है। इमसें 14 गेम खेले जाएंगे। यह 12 दिसंबर तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर ट्राईब्रेकर मुकाबला खेला जाएगा, जो 13 दिसंबर को होगा। वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार ऐसा है कि दो एशियाई खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं।

37 चाल में जीते गुकेश, लिरेन टाइम कंट्रोल नहीं कर सके 

गुकेश ने 37 चालों में जीत दर्ज की। लिरेन को मुकाबले के पहले चरण में काफी समय बर्बाद करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। गुकेश ने तीसरा दौर सफेद मोहरों से खेला। 13वीं चाल तक गुकेश के पास एक घंटे की बढ़त थी और उन्होंने सिर्फ चार मिनट खर्च किए थे।

लिरेन ने दूसरी तरफ एक घंटा और छह मिनट लगा दिए थे। खेल के पहले 120 मिनट में से 40 चालों तक समय में कोई इजाफा नहीं किया जाता। बीच में मुकाबला जटिल होने से लिरेन पर असर पड़ा और गुकेश ने परफेक्ट चालों से उन पर दबाव बढ़ा दिया।

गुकेश ने क्रामनिक की रणनीति अपनाई

गुकेश ने क्रामनिक रणनीति अपनाई। यह रणनीति पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रूस के ब्लादीमिर एरिगेसी क्रामनिक ने एक रैपिड मुकाबले में भारत के अर्जुन एरिगेसी के खिलाफ अपनाई थी। एरिगेसी ने वह मुकाबला ड्रॉ कराया था। गुकेश ने लिरेन की सहज गलतियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज की। लिरेन के पास आखिरी नौ चाल के लिए सिर्फ दो मिनट और आखिरी छह चाल के लिए सिर्फ दस सेकंड बचे थे। आखिर में उनके पास समय ही बाकी नहीं रह गया।

कौन हैं डी गुकेश 

डी गुकेश का पूरा नाम डोमाराजू गुकेश है और वे चेन्नई के रहने वाले हैं। गुकेश का जन्म चेन्नई में 7 मई 2006 को हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें शुरू में भास्कर नागैया ने कोचिंग दी थी।

नागैया इंटरनेशनल स्तर के चेस खिलाड़ी रहे हैं और चेन्नई में चेस के होम ट्यूटर हैं। इसके बाद विश्वनाथन आनंद ने गुकेश को खेल की जानकारी देने के साथ कोचिंग दी। गुकेश के पिता डॉक्टर हैं और मां पेशे से माइक्रोबायोलोजिस्‍ट हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.