Mumbai Indians का फिर होगा डब्बा गोल? रोहित शर्मा के लिए बुमराह से भी बड़ी मुसीबत है यह
Updated on
23-03-2023 08:52 PM
मुंबई: आईपीएल (IPL) के हर सीजन में कोई टीम विजेता बनने की प्रबल दावेदार होती है तो वह मुंबई इंडियंस है। लीग को सबसे ज्यादा 5 बार जीतने वाली मुंबई के लिए 2022 सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पूरी सीजन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम को सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई और टेबल में अंतिम नंबर पर रही। खराब बॉलिंग और घटिया बैटिंग ने मुंबई की लुटिया डुबोई। अब नए सीजन में टीम नए जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड (Mumbai Indians Squad)
मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव जैसे भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। मध्यक्रम में टिम डेविड जैसा विस्फोटक नाम है। नीलामी में फ्रेंचाइजी ने कैमरून ग्रीन को बड़ी रकम देकर खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के दो युवा धुरंधर ट्रिस्टन स्टब्स और डेवॉल्ड ब्रेविस हैं। ऐसे में टीम की बैटिंग काफी मजबूत दिख रही है।
गेंदबाजी में उनके पास जोफ्रा आर्चर जैसा बड़ा नाम है। उनकी गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े तेज गेंदबाज में होती है। स्पिन में फ्रेंचाइजी ने अनुभवी पीयूष चावला को खरीदा है। जेसन बेहरेनडॉर्फ भी मुंबई के लिए खेलेंगे।
मुंबई इंडियंस की कमजोरी (Mumbai Indians Weakness)
जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के झे रिचर्डसन आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। बुमराह के नहीं होने से टीम के पास कोई अनुभवी घरेलू तेज गेंदबाज नहीं है। फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा नहीं की है। स्पिन में भी चावला के अलावा कोई ऐसा नाम नहीं है, जिसका खौफ विदेशी टीमों को हो।
कौन करेगा सरप्राइज? (Mumbai Indians X Factor)
मुंबई इंडियंस की टीम में कई युवा चेहरे हैं, जो सरप्राइज कर सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम शम्स मुलानी का है। घरेलू क्रिकेट में मुलानी बड़ा नाम है लेकिन अभी तक आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिला है। टीम के लिए वह मैच विनिर ऑलराउंडर बन सकते हैं। अरशद खान मुंबई की टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम कम लोगों को पता है लेकिन वह गेमचेंजर हो सकते हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…