दादाबाड़ी में दादा गुरूदेव का 27 दिवसीय इकतीसा आज होगा प्रारंभ

Updated on 14-07-2025 12:49 PM

रायपुर। दादाबाड़ी में आत्मोत्थान चातुर्मास 2025 के अंतर्गत चल रहे प्रवचन श्रृंखला के दौरान रविवार को परम पूज्य श्री हंसकीर्ति श्रीजी म.सा. ने कहा कि प्रवचन केवल सुनने की चीज नहीं हैं, बल्कि उनका असर हमारे विचारों, व्यवहार और कर्मों पर गहराई से पड़ता है। प्रवचन के प्रभाव से मन में गलत कार्यों की प्रवृत्ति समाप्त होने लगती है। जब व्यक्ति नियमित रूप से धर्म की बातें सुनता है, तो उसका चित्त शांत होता है और जीवन में संयम व विवेक जागृत होता है। साध्वीजी ने कहा कि जैसे कोई पुरानी फिल्म या भोजन का स्वाद वर्षों बाद भी स्मृति में बना रहता है, उसी तरह अगर मन में अराधना का भाव गहराई से उतर जाए, तो वह भी जीवन में स्थायी असर छोड़ता है। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति के भीतर अराधक भाव होना चाहिए।

जब तक भीतर से यह भाव जागृत नहीं होगा कि मैं आत्मा हूं, तब तक आत्म-साक्षात्कार की यात्रा अधूरी रहेगी।” जब कोई जीव बार-बार किसी कार्य का प्रयास करता है, तो एक दिन उसमें दक्षता भी आ जाती है। साध्वीजी ने बताया, “जैसे एक भंवरा गुनगुनाता है और उसके आसपास उड़ती लट धीरे-धीरे उसी ध्वनि को अपनाने लगती है, वैसे ही जब हम बार-बार कहेंगे कि ‘मैं आत्मा हूं’, तो एक समय ऐसा आएगा कि भीतर से भी वही ध्वनि गूंजने लगेगी। यह आत्मिक अभ्यास हमें बाहरी राग-द्वेष से दूर ले जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जब कोई पूछता है कि आप कौन हैं, तो हम अपने नाम या शरीर से परिचय देते हैं, जबकि वास्तव में हमारी पहचान आत्मा है, शरीर नहीं। यह शरीर केवल आत्मा का वस्त्र है, असली अस्तित्व आत्मा ही है।

साध्वीजी कहती हैं कि जब व्यक्ति बार-बार स्वयं से यह कहता है कि मैं आत्मा हूं, तो धीरे-धीरे वह आत्म-चिंतन की दिशा में बढ़ता है। उसका ध्यान बाहरी संसार से हटकर अपने भीतर केंद्रित होने लगता है। यह प्रक्रिया सरल नहीं, परंतु निरंतर प्रयास से संभव है। उन्होंने यह भी समझाया कि जैसे एक बच्चा बार-बार अभ्यास करने से नई भाषा सीखता है, वैसे ही आत्मा को पहचानने के लिए भी अभ्यास चाहिए।

जीवन की गति तब ही सुधरती है जब हम अपने वास्तविक स्वरूप को समझते हैं। प्रवचन का सार यह रहा कि आत्मा को पहचानिए, बार-बार अपने मन में ‘मैं आत्मा हूं’ का भाव दोहराइए। यही अभ्यास एक दिन आपको बाहरी मोह-माया से ऊपर उठाकर सच्ची आत्मिक शांति की ओर ले जाएगा। आत्मोत्थान चातुर्मास समिति 2025 के अध्यक्ष अमित मुणोत ने बताया कि दादाबाड़ी में सुबह 8.45 से 9.45 बजे साध्वीजी का प्रवचन होगा। आप सभी से निवेदन है कि जिनवाणी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

दादा गुरुदेव की 27 दिवसीय इकतीसा जाप आज से

दादा गुरुदेव की कृपा से 14 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक चलने वाली 27 दिवसीय इकतीसा जाप आरंभ होगी। दादा गुरूदेव की प्रतिमा और कलश का लाभ सुमीत परिवार को मिला। वहीं, तोरण का लाभ पानी बाई आसकरण भंसाली परिवार को प्राप्त हुआ। 10 अगस्त रविवार को समापन के अवसर पर दादा गुरुदेव की विशेष बड़ी पूजा एवं रात्रि भक्ति कार्यक्रम आयोजित होगा। यह अवसर भक्ति, ध्यान और आत्मिक उत्थान का प्रतीक होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.