दादा की डायरी में होता है हर गेंद का हिसाब, खेल चुका 578 रनों की पारी, अब IPL में ले रहा बॉलर्स की खबर

Updated on 19-04-2025 02:00 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी को 14वें में 96 रनों का लक्ष्य मिला था। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी और 8 ओवर में 54 के स्कोर पर पंजाब के 4 विकेट गिर चुके थे। नेहाल वढेरा के साथ शशांक सिंह क्रीज पर थे। शशांक के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे लेकिन नेहाल ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। लेग स्पिनर सुयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार पर अटैक किया और अपनी टीम को 11 गेंद रहते जीत दिला दी। 19 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।

578 रनों की पारी खेल चुके नेहाल वढेरा

नेहाल वढेरा भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं लेकिन पहली बार चर्चा में 2022 में आए। उन्होंने पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में 578 रनों की पारी खेली थी। लुधियाना की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ये रन भटिंडा अंडर-23 के खिलाफ बनाए ते। उस समय वढेरा 21 साल के थे। 414 गेंदों की अपनी इस पारी में उन्होंने 42 चौके और 37 छक्के मारे थे। वह इस दौरान पंजाब क्रिकेट के किसी भी मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गए।

मुंबई इंडियंस ने पहली बार खरीदा था

नेहाल वढेरा को पहली बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने मौका दिया था। 2023 में फ्रेंचाइजी 20 लाख रुपये में उन्हें खरीदा था। तब अपने पहले सीजन में उन्होंने 27 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए थे। 2024 में उन्हें सिर्फ 6 मैचों में मौका मिला। आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 6 मैचों में वह पंजाब के लिए 46 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बना चुके हैं।

क्रिकेटर बनाने में दादा का रोल अहम

नेहाल वढेरा को क्रिकेटर बनाने में उनका दादा मेघनाज वढेरा ने अहम भूमिका निभाई थी। वह नेहाल का कोई भी मुकाबला मिस नहीं करते। वह नेहाल की हर पारी का हिसाब रखा करते थे। अपनी डायरी में वह सब कुछ करते थे। नेहाल के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा था- ये मेरे पिताजी की जिंदगी का हिस्सा सा बन गया है। वो नेहल के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। वो उसकी बैटिंग से जुड़ी हर जानकारी डायरी में नोट करते हैं। उसके शॉट्स, वो कैसे आउट हुआ, सबकुछ। वो एक्सपर्ट नहीं हैं लेकिन वो नेहल के फैन हैं और शाम को दोनों बैठकर इस पर बात भी करते हैं।

रणजी के डेब्यू में ठोका था शतक

नेहाल वढेरा युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। युवी की तरह ही वह मध्यक्रम में बैटिंग करते हैं। मुंबई ने जब नेहाल को खरीदा था तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया था। जनवरी 2023 में नेहाल का रणजी डेब्यू हुआ और पहले ही मैच में उन्होंने गुजरात के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली। दो मैच बाद मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 214 रन ठोक दिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.