दादी अम्मा का 66 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू, कैफ के अंदाज में किया रनआउट

Updated on 22-04-2024 02:18 PM
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट में 35 की उम्र पार करते ही खिलाड़ियों के संन्यास लेने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई खिलाड़ी तो उससे पहले भी संन्यास ले लेते हैं। एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने 34 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन एक ऐसी भी खिलाड़ी है, जिसने उस उम्र में डेब्यू किया है, जिसमें शायद कोई कोचिंग भी नहीं देता है।

66 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। एक क्रिकेटर ने 66 साल और 334 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। इस क्रिकेटर का नाम सैली बार्टन है। उनका जन्म 23 मई 1957 को हुआ था। सैली जिब्राल्टर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं। उन्होंने एस्टोनिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में डेब्यू किया। विकेटकीपर सैली बार्टन को इस मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। उनकी उम्र का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 1994 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले कपिल देव अभी 65 साल के ही हैं।

उस्मान गोकर के नाम था रिकॉर्ड

इस उम्र में डेब्यू तो दूर किसी महिला या पुरुष खिलाड़ी ने इंटरनेशनल मैच तक नहीं खेला है। सैली बार्टन ने उस्मान गोकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। तुर्किये के गोकर ने 2019 में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। उस समय उनकी उम्र 59 साल और 181 दिन थी। अपने करियर के एकमात्र मैच में वह एक रन बनाकर नाबाद रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.