राजनीति की धुरी रहा है दादरी, सभी दलों में बंटते हैं वोट, 7 लाख से अधिक वोटरों वाला है विधानसभा क्षेत्र

Updated on 03-04-2024 01:26 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में शामिल पांच विधानसभा सीटों में नोएडा के बाद बड़ा क्षेत्र दादरी है। दादरी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के अस्तित्व में आने के पहले से राजनीति की धुरी रहा है। पहले जब नोएडा का विकास नहीं हुआ था तब बड़े-बड़े नेता दिल्ली से निकलकर चुनाव में दादरी ही पहुंचते थे। 1977 से 2022 तक इस सीट पर 12 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अगर लोकसभा चुनाव की बात करें तो यह विधानसभा क्षेत्र किसी एक दल का गढ़ नहीं है। सभी राजनीतिक दलों को यहां से वोट मिलते हैं। यह जरूर है कि पिछले तीन चुनावों में जो भी सांसद बना है उसे दादरी से बढ़त मिली है।
दादरी विधानसभा क्षेत्र में गांव की आबादी के साथ ग्रेनो वेस्ट से लेकर नोएडा की भी कुछ बहुमंजिला आवासीय इमारते आती हैं। इस तरह यह मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। इस बार इस विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 24 हजार के करीब वोट हैं। यहां शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में वोटिंग ज्यादा होती है। 2019 में दादरी में 64.6 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 और 2022 के विधानसभा में लगातार दो बार बीजेपी से तेजपाल नागर विधायक चुने गए। इससे पहले 2007 और 2012 में बीएसपी से सतवीर सिंह गुर्जर लगातार दो चुनाव जीते थे। इन चार चुनावों में बीजेपी और बीएसपी की जीत में कॉमन बात यह है कि दोनों के ही प्रत्याशी गुर्जर रहे हैं।

लोकसभा में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिले वोट पर गौर करें तो बीजेपी ने यहां से दो बार 1 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। 2019 में बीएसपी के प्रत्याशी सतवीर नागर को यहां से 1 लाख 17 हजार 584 वोट मिले थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी प्रत्याशी सुरेंद्र नागर 74 हजार वोट पाकर पहले नंबर पर रहे थे। 2014 में सपा दूसरे नंबर पर रही है। 2009 में इस क्षेत्र में 3.24 लाख वोट पड़े थे। वहीं, 2014 में कुल 2,48,341 वोट और 2009 के आम चुनाव में इस क्षेत्र में 1,52,108 वोट पड़े थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.