आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का हुआ आयोजन

Updated on 06-06-2025 01:31 PM

राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर  मधुसुदन यादव, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन  शैकी बग्गा, वार्ड पार्षद  कमलेश बन्धे, पार्षद  मनोहर यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन उपस्थित थे। महापौर  मधुसुदन यादव ने कहा कि दाई-बबा दिवस का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना हैं। दाई-बबा दिवस का थीम हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि सीएचओ, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन बच्चों को दादा-दादी या नाना-नानी को स्वास्थ्य मेले में लाने के लिए प्रेरित करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया। जिले में कुल 7454 बुजुर्गों का रक्तचाप, रक्तशर्करा, मोतियाबिंद व अन्य स्वास्थ्य की जांच, मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण किया गया। साथ ही कुल 234 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाया गया। प्रत्येक बुजुर्ग के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट, बीएमआई व सुझाव दर्ज किये गये। जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनका कार्ड बनवाया गया। इस अवसर पर डॉ. विकास राठौर, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. शैलेष जोशी, डॉ. दीपान्शु शर्मा, शहरी सुपरवाईजर  कौशल शर्मा,  पंकज झा, श्रीमती नूतन साहू, श्रीमती मंजू साहू,  अरविंद वर्मा,  नेतराम मंडावी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी व वरिष्ठ नागरीकगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.