दैवेभो कर्मचारी मुख्य सचिव से मिलने पहुंचे मंत्रालय

Updated on 26-07-2023 05:05 PM

रायपुर । छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक रामकुमार सिन्हा, छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष कमलनारायण साहु, जनक लाल साहु, छ. ग. उधानिकी दैनिक श्रमिक संघ के प्रान्ताध्यक्ष चितरंजन दास, महामंत्री विजय पटेल, छ. ग. राज्य दै. वे. भो. के प्रान्ताध्यक्ष मिलाप यादव, निशांत राज दुबे, छ. ग. जल संसाधन विभाग दै. वे. भो. कर्म. संघ के प्रान्ताध्यक्ष मनोज कुमार सोना,राकेश साहु, महेश सिन्हा, दीपक सोनी, शरद यादव, सोमन राव, कृष्णा साहु इत्यादि प्रतिनिधि मंडल ने रामकुमार सिन्हा के नेतृत्व में मुख्य सचिव से, मुलाकात करने मंत्रालय पहुंचे।

 फेडरेशन के पदाधिकारियों से मुलाकात करने हेतु टी. एस. सिंह देव ने पत्र लिखा था जिसके तहत फेडरेशन के संयोजक सिन्हा ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुये दो सुत्रिय मांगों के मांग पत्र प्रस्तुत किया है जिसमें दैनिक वेतन भोगी/वाहन चालक/कम्प्युटर आपरेटर/ कार्यालय सहायक/दैनिक श्रमिक/तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिकों का नियमितीकरण तथा स्थायीकरण करने पर कितना वित्तीय भार आयेगा यह प्रस्ताव बनाकर मुख्य सचिव को दिया गया है।

अगर छत्तीसगढ़ की सरकार दैनिक वेतन भोगियो को नियमितीकरण करता है तो 289,45,90,420  दो सौ नवासी करोड़ पैतालिस लाख नब्बे हजार चार सौ बीस रूपया वार्षिक वित्तीय भार आयेगा। जिसमें माननीय मुख्य मंत्री ने 240,00,00,000₹ दो सौ चालिस करोड़ रूपया  श्रम सम्मान निधी के रूप में 4000 रूपया प्रतिमाह देने का घोषणा किया हुआ है।

अगर नियमितीकरण कर देता है तो 49,45,90,240 उनचास करोड़ पैतालिस लाख नब्बे हजार दो सौं चालिस रूपया बस और देना पड़ेगा, जिससे समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण हो जायेगा और सरकार की वाह वाही हो जायेगा किन्तु सरकार को दिशा दशा देने वाले लोग सार्थक परामर्श नही दे पा रहे है जिसके कारण मुख्यमंत्री सार्थक निर्णय आज दिवस तक नही ले पाये है।

फेडरेशन के प्रदेश संयोजक रामकुमार सिन्हा ने बताया की सरकार आसानी के सांथ नियमितीकरण कर सकती है जिसमें अत्यधिक वित्तीय भार नही आयेगा और छत्तीसगढ़ के समस्त दैनिक वेतन भोगी लाभवांन्वित हो जायेगें।

प्रदेश संयोजक ने कहा की भूपेश है तो भरोसा है का नारा परोसा जाता है, देखना है कि वास्तव में भूपेश है तो भरोसा है या नही यह तो नियमितीकरण के निर्णय के बाद ही पता चलेगा। पुरे छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी मुख्यमंत्री के मुख से नई घोषणाओं को सुनने की ईच्छुक है देखते है मुख्यमंत्री नियमितीकरण व स्थायीकरण का फैसला कब तक लेते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.