मिशन इम्पॉसिबल-7 का खतरनाक स्टंट:60 साल के टॉम क्रूज ने एक सीन के लिए की 500 स्काई डाइविंग, 13 हजार मोटोक्रॉस जंप

Updated on 21-12-2022 06:09 PM

60 साल के हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज अपनी बेहतरीन फिल्म और शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। टॉम क्रूज इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की तैयारी कर रहे हैं, जो अगले साल जुलाई में रिलीज होगी।

इस फिल्म के लिए उन्होंने अब तक का अपना सबसे खतरनाक स्टंट किया है। टॉम क्रूज ने फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में टॉम और उनकी टीम महीनों तक इस खतरनाक स्टंट के लिए तैयारी करती दिखाई दे रही है। फिल्म के एक सीन के लिए टॉम को फुल स्पीड में बाइक चलाते हुए पहाड़ से जंप करना है। वो ये स्टंट केबल के सहारे कर रहे हैं, लेकिन ये स्टंट बेहद खतरनाक है।

इसकी प्रैक्टिस करने के लिए उन्होंने 500 स्काई डाइविंग की और 13 हजार से ज्यादा बार मोटोक्रॉस जंप किया। इस सीन की शूटिंग के लिए एक बड़ा ब्रिज तैयार किया गया। रोज हेलिकॉप्टर से टीम एक ऊंचे पहाड़ पर पहुंचकर इसकी तैयारी की।

इस वीडियो में टॉम क्रूज कहते हैं कि स्टंट चाहे कितना भी खतरनाक हो, हमेशा अपने अंदर कॉन्फिडेंस होना चाहिए। वहीं, टीम भी ये कहती है कि ये स्टंट इतना खतरनाक था कि जरा सी चूक से टॉम को गंभीर चोट लग सकती थी या जान भी जा सकती थी, लेकिन वो कभी पीछे नहीं हटते। चीजों को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। उन्होंने इस सीन के लिए अपनी जान लगा दी।

अगले साल जुलाई में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म मिशन इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 जुलाई 2023 को रिलीज के लिए तैयार है। ऐसा माना जा रहा है कि मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की ये आखिरी फिल्म होगी। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की अब तक 6 फिल्में आ चुकी हैं, पहली फिल्म 1996 में आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.