सीएम की घोषणा के बाद भी दानिश नगर को नहीं मिला नर्मदा जल

Updated on 13-06-2023 12:15 AM

भोपाल। राजधानी भोपाल की करीब 100 से ज्यादा निजी कालोनियों में बल्क की बजाए इंडिविजुअल नल कनेक्शन देने की सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद भी जब नगर निगम द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो लोगों ने अब चुनावी साल में अपना विरोध जताना शुरु कर दिया है। इसकी पहल होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर से हुई है जहां के बाशिंदों ने अपने घर के बाहर पेम्प्लेट लगाकर विरोध जताना शुरु कर दिया है।

इस मुहिम की शुुरुआत आज से हुई है जिसके चलते पहले दिन 50 घरों में इस तरह के पेम्प्लेट लगाकर विरोध जताया जाएगा। एनएच12 क्रिएटिव वुमंस क्लब की अध्यक्ष और स्थानीय रहवासी अंशु गुप्ता ने बताया कि हम साल 2015 से नर्मदा जल के निजी कनेक् शन की मांग कर रहे है। सरकार के मुखिया शिवराज जी ने घोषणा भी की लेकिन अब तक निगम के अधिकारी इस दिशा में कोई काम करने को तैयार नहीं है। इसी के चलते हमने विरोध करने का निर्णय लिया है। इसमें सभी रहवासियों की सहमती है। पांच दिन तक हम सभी 450 मकानों पर यह पेम्प्लेट चिपकाकर अपना विरोध जताएंगे।

महापौर ने बजट बैठक में की थी घोषणा

नर्मदा जल के बल्क की बजाए निजी कनेक्शन दिए जाने संबंधी घोषणा पर अमल के लिए महापौर मालती राय ने मार्च में आयेाजित बजट बैठक में अपने भाषण में राहत दिए जाने के संकेत दिए थे लेकिन इस पर अमृत फेज टू योजना का नाम चस्पा कर दिया गया। चूंकि अमृत फेज टू योजना के लिए अभी तक कोई राशि केंद्र सरकार से नहीं मिली जिसके चलते निजी कालोनियों में बल्क कनेक्शन देने का मामला अब ठंडे बस्ते में चला गया है।

अधिकारियों पर गुमराह करने के आरोप

उधर इस मामले में निगम अधिकारियों द्वारा महापौर को गुमराह करने के आरोप भी लगे है। दरअअसल निगम को बल्क कनेक्शन के चलते एक मुश्त राशि मिलती है और यह पानी सामान्य जनता को दिए जा रहे 180 रूपए प्रतिमाह से ज्यादा महंगा पड़ता है। इसी के चलते लोगों ने महंगे पानी दिए जाने का विरोध किया था। बाद में अधिकारियों ने इसी बात का हवाला देकर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अब चुनावी साल में दानिश नगर से नर्मदा जल के निजी कनेक्शन की मांग ने जोर पकड़ा है जो धीरे-धीरे सभी 200 से ज्यादा निजी कालोनियों तक जाने के आसार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.