दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से जिले में 230 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
Updated on
09-03-2023 02:55 AM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत ऑडिटोरियम के पास खेल मैदान में 230 नव युगलों ने मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा भी शामिल हुए जहां उन्होंने विवाह स्थल पर पहुँच सर्वप्रथम माँ दंतेश्वरी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया, तत्पश्चात् राजकीय गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, श्री छबिन्द्र कर्मा, वरिष्ट जनप्रतिनिधिगण श्री अवधेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साक्षी सुराना, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, महिला बाल विकास अधिकारी श्री वरूण नागेश सहित पत्रकार, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक गण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 230 जोड़े ने रीति रिवाज से विवाह किए। जिनमें से 4 आत्मसमर्पित जोड़े भी शामिल है। छः जोड़े का विवाह ईसाई रीति से कराया गया। इस अवसर प्रभारी मंत्री द्वारा नव विवाहित जोड़ों को घरेलू सामग्री, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र एवं प्रति जोड़ा 1-1 हजार का डेमो चेक प्रदान किया। वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, गद्दा, प्लास्टिक कुर्सी, टेबल पंखा, स्टील परात, घरेलू सामग्री, चादर, बर्तन, ट्रंक इत्यादि सहित प्रकार 16 प्रकार की सामग्री विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई। कवासी लखमा ने अपने उद्बोधन में वर वधु को उनके जीवन के नए पढ़ाव में कदम रखने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फागुन मड़ई के इस पावन अवसर पर कन्या विवाह भी हो रहा है एक दिन में 230 जोडि़यों की शादी होने जा रही है मैं उनके परिवार को बधाई देता हूं अब लोगों की सोच बदल रही है आज हमारी राज्य सरकार गरीबों के हित को देखते हुए कन्या विवाह के लिए राशि में भी 25 हजार से 50 हजार बढ़ाई गई है, मुख्यमंत्री द्वारा संचालित कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के लिए विशेष प्रयास है। महंगाई में कम समय और कम खर्च में शादी हो रही है लोग योजना का लाभ लेने जागरूक हो रहें है। उन्होंने बजट पेश घोषणाओं के बारे में भी व्यक्त कर उपस्थित जनता को अवगत कराया और कहा कि ऐसी बहुत सी योजनाएं है जिनका आम जनता लाभ ले सकते हैं। नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप ने भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत जीवन में बंधे नवदाम्पत्य को बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने गोंडी भाषा में संबोधित करते हुए परिणय सूत्र में बंधे नव जोड़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा ने विवाहित जोड़ो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना का उद्देश्य आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्गों के सहयोग के लिए योजना कि शुरुआत की गई है। उन्होंने नव दंपतियों को आपसी सामंजस्य बनाकर एक दूसरे के साथ रहने की बात कही। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने भी नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…