दंतेवाड़ा: बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : सुपोषण केन्द्रों के माध्यम से 4 हजार 412 बच्चे कुपोषण से हुए मुक्त

Updated on 15-03-2023 12:51 AM

कुपोषण को मिल रही मात जब मिला मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का साथ
योजना से मिल रहा स्वास्थ्य वर्धक आहार
गर्भवती महिलाओं, बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे रही सरकार

बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सकारात्मक सुधार एवं पोषण व्यवहार में परिवर्तन हेतु आदिवासी बाहुल्य दंतेवाड़ा जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले में कुपोषण एवं एनीमिया के दर में कमी लाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक, प्रोटीन, आयरन युक्त खाद्य सामाग्रियों का अपने दैनिक जीवन में शामिल करना है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले में सुपोषण केंद्र के माध्यम से 1 से 3 वर्ष के सामान्य एवं कुपोषित बच्चे, शिशुवती माताओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से 3 से 6 वर्ष के बच्चे तथा गर्भवती माताओं को लाभांवित किया जाता है। मुख्य रूप से इस योजना में अपने घरों में उपयोग आहार के साथ-साथ अतिरिक्त आहार के रूप में उनके शरीर को दैनिक आवश्यकता प्रोटीन एवं वसा की मात्रा को पूर्ति एवं जन सामान्य में कुपोषण एवं एनीमिया के विरूद्ध जन जागरूकता लाना एवं इससे निपटने के लिए वातावरण तैयार करना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कुपोषण के विरुद्ध लड़ने सुपोषण योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2019 को किया था। योजनान्तर्गत बच्चों और माताओं को प्रति दिवस मुफ्त पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। शासन द्वारा खाने में अंडे, गुड़ और मूंगफली से बने लड्डू उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना लाभकारी सिद्ध हुई है बच्चों, महिलाओं को पौष्टिक आहार मिलने से कुपोषण की दर घटी है गर्भवती माताओं की मृत्यु दर में कमी आयी है जिले के आंगनबाड़ियों के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान ने कुपोषण से मुक्ति दिलाने में अहम योगदान दिया है लोगों को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रयास जारी है आंगनबाड़ी दीदियों द्वारा गर्भवती माताओं के खानपान, संतुलित आहार साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। घर-घर भेंट कर गर्भवती माताओं पौष्टिक व्यंजनों, बच्चों का उचित देखभाल, गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण और उनका टीकाकरण, आदि के बारे में जानकारी देकर बताया जा रहा है योजना की शुरुआत से अब तक मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से 94 हजार 828 लोग लाभान्वित हुए है साथ ही 4 हजार 412 बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.