दंतेवाड़ा : बदलता दन्तेवाड़ाःनई तस्वीर: धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स योजना से जन जन तक सुलभ हो रही सस्ती दवाइयां

Updated on 23-01-2023 09:47 PM

जिले में 18 हजार से ज्यादा हितग्राही लाभान्वित

दंतेवाड़ा, 23 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। यही कारण है कि लोगों को रियायती दरों में उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए 20 अक्टूबर 2021 से श्री धनवंतरी मेडिकल स्टार्स योजना शुरू की गई है। जिसके तहत जिले के आम जनता को कम से कम 50 प्रतिशत की छूट पर जेनेरिक दवाई एवं सर्जिकल आइटम सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत दवाइयों की नियमित आपूर्ति हेतु जिले के अंतर्गत विभिन्न 5 स्थानों जैसे गीदम, दंतेवाड़ा, किरंदुल, बचेली और बारसूर में दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जिले में संचालित जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 251 जेनरिक दवाइयां, 27 सर्जिकल उत्पाद, 69 हर्बल उत्पाद की दवाइयां बिक्री की जा रही है। जो सस्ती होने के साथ गुणवत्तापूर्ण पूर्ण भी है। इससे सभी आय वर्ग के लोगों को समानता से कम कीमत पर दवा उपलब्ध हो रही है। अब निम्न वर्ग के लोग भी दवाई ले रहें है।इस योजना के तहत जिले में 21 हजार 274 हितग्राही लाभान्वित हुए है। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से उपभोक्ताओं को सस्ते मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को दवाइयों पर न्यूनतम 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। शुरू की गई इस जनहित ऐसी योजना श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर से निम्न दरों पर दवाइयां मिलने से लोगों को आर्थिक मदद मिल रही है। महंगी होती स्वास्थ्य सेवा के दौर में यह योजना गरीबों के अलावा मध्यम वर्गीय परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। जरूरतमंदों को समय पर ही दवाइयों की आपूर्ति हो जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.