दंतेवाड़ा: बदलता दंतेवाड़ाः नई तस्वीर : शासन प्रशासन के प्रयासों से प्रशासनिक सुविधाएं हो रही सुदृढ़
Updated on
17-03-2023 11:04 PM
जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों के विकास हेतु विभिन्न कार्य किए जाते हैं। इन्हीं कार्यों में से प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए विकासखंड कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेपाल अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत खुटेपाल वर्ष 2020 से पहले ग्राम पंचायत श्यामगिरी का आश्रित ग्राम था। जिसे बाद में एक नवीन पंचायत बनाया गया। नवनिर्मित ग्राम पंचायत खुटेपाल में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू तौर पर लागू करने एवं ग्रामीणों को शासकीय योजना का लाभ सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए एक प्रशासनिक भवन की आवश्यकता थी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नवनिर्मित ग्राम पंचायत खुटेपाल की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए एक नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से प्रदान की गई। अधिकारी एवं तकनीकी सहायक सहित कर्मचारियों की तत्परता एवं प्रयासों से जल्द ही नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। मनरेगा अंतर्गत इस कार्य में 1.16 लाख मजदूरी राशि, 601 मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ। इससे 36 श्रमिक परिवार लाभांवित हुए। नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य समय से पूर्ण हो जाने से अब ग्राम पंचायत खुटेपाल के निवासियों को अपना प्रशासनिक भवन मिल चुका है अब उन्हें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं सुगमता से प्राप्त हो रही है साथ ही ग्रामवासी केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं का लाभ ले पा रहें है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…