दंतेवाड़ा: बदलता दंतेवाड़ाः नई तस्वीर: रेडियो 90.4 फ्रीक्वेंसी तग गोंडी ते समाचार प्रसारण आयामुंता
Updated on
28-12-2022 06:32 PM
धनीकरका के हिड़मा अपनी मीठी मुस्कान के साथ हौले से अपने रेडियो पर फ्रीक्वेंसी सेट करते हैं। उधर से गोंडी में आवाज आती है। 90.4 फ्रीक्वेंसी पर यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन है। आप इसमें गोंडी लोकगीत सुन सकते हैं। इसके बाद कितने ही सुमधुर गोंडी गीतों का सिलसिला शुरू हो जाता है। ईमली पेड़ के नीचे गुनगुनी धूप में सल्फी का आनंद लेते हुए अपने लोकगीतों को रेडियो में सुनना, इससे ज्यादा सुखद हिड़मा के लिए क्या हो सकता है। कुछ देर बाद रेडियो स्टेशन पर गोंडी और हल्बी में समाचार आते हैं। समाचार समाप्त होते हैं। आखिर हिस्सा मौसम का है। अभी बरसात नहीं है इसलिए हिड़मा इसे नहीं सुनते हैं और बाजार के लिए निकल जाते हैं। अब रेडियो झोले में है। हाट बाजार में खरीदी पूरी होने के बाद जब गांव वाले मित्रों के साथ लांदा पिएंगे तो फिर रेडियो आन करेंगे। जी हां, कम्युनिटी रेडियो ने दंतेवाड़ा के जनजातीय बाहुल्य गांवों में मनोरंजन का संसार बदल कर रख दिया है। इन्हें घूमना अच्छा लगता है तो रेडियो हमेशा साथ है। अब तो पॉकेट रेडियो भी बाजार में मिल जाते हैं तो कहीं भी घूम फिर रहे हों, रेडियो लगा दिया। बहुत से गोंडी गीत तो अभी भी प्रचलन में है लेकिन लोग उन गोंडी और हल्बी गीतों को भी सुन रहे हैं जो भुलाए जा चुके हैं। अपने बचपन के दौर में इन्हें सुना होगा और अब सुन रहे हैं। इसके साथ ही रेडियो यह भी बता रहा है कि विकास के मामले में दंतेवाड़ा कितना आगे निकल गया है। नये बच्चे कितना तरक्की कर रहे हैं फिर हिड़मा जैसे लोगों को यह भी संतोष तो होता ही है कि हमारे हाथों में भी रेडियो है और इसकी फ्रिक्वेंसी भी हम ही तय कर रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजना कम्युनिटी रेडियो समुदाय को और यहां की स्थानीय प्रतिभा को नया आवाज देने जा रही है। समुदाय के लिए समुदाय द्वारा संचालित रेडियो स्टेशन की स्थापना की गयी है। दंतेवाड़ा जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र के विकास कार्य किए जा रहे हैं, इससे लोगों के जीवन में गुणात्मक सुधार आया है। दंतेवाड़ा जिला जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यह क्षेत्र पुरातात्विक स्थलों एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है इस क्षेत्र की पुरातात्विक स्थलों संस्कृति लोक नृत्य लोक गीत के संरक्षण एवं संवर्धन और प्रशासन की समस्त योजनाओं को हितग्राहियों तक प्रसारित करने के लिए कम्युनिटी रेडियो की स्थापना की जा चुकी है, जिसमें जिले के स्थानीय भाषा में जिले के समस्त योजनाओं समाचार हल्बी, गोंडी भाषा में लोकगीत एवं मौसम से संबंधित समस्त विषयों का प्रसारण किया जाएगा। जिसके लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से 90.4 की फ्रीक्वेंसी प्राप्त हुई है। समस्त विभागों की योजनाओं की रिकॉर्डिंग किए जा चुके हैं और प्रसारण प्रारंभ हो गया है। नए वर्ष 2023 से तीन समय में सुबह के समय, स्कूल आंगनबाड़ी के लंच के समय और सायं कालीन 6 से 8 में रेडियो का प्रसारण किया जाएगा।
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
कोरबा। जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…