दंतेवाड़ा: बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : हितग्राहियों की जुबानी झोपड़ी से पक्के मकान तक की कहानी

Updated on 20-01-2023 09:45 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना से कई परिवारों को मिला पक्का मकान का सहारा
दंतेवाड़ा, 20 जनवरी 2023

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से कई ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। अब हर व्यक्ति का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है ऐसे ही अपने पक्के आवास का सपना देखा था ग्राम पंचायत बिंजाम की रहने वाली फुनकी बताती हैं वे पहले वे अपने पुराने घर में रहती थी। जो कि बारिश से उनका घर गिर गया था। ऐसे स्थिति में पक्का आवास की कल्पना कर पाना मुश्किल था। परन्तु इस कल्पना को साकार किया प्रधानमंत्री आवास योजना ने। आपको बताते दे कि फुनकी एक बुजुर्ग विधवा महिला हैं फुनकी के पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी थी ऐसे में अकेले जीवन काटना मुश्किल था परन्तु बुजुर्ग महिला ने अपने हौसले से अपना जीवन जिया, फुनकी की आयु आज 55 वर्ष से अधिक की है उनके परिवार में उनके बेटे बहू और पोते-पोतियां हैं। वे बताती है उन्हें वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। इस योजना के तहत एक लाख 30 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई। फलस्वरूप आज फुनकी अपने परिवार के साथ एक पक्के मकान में रहती है। फुनकी अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो जाती है। वे कहती है कि मेरे पति ने झोपड़ी में अपने दिन काट दिये उन्होंने भी अच्छे घर में रहने का सपना देखा था काश उनके रहते मेरा सपना पूरा होता वो आज हमारे बीच नहीं है पर जहा भी होंगे हमें देख रहे होगें। उसका कहना है कि इसके लिए वह हमेशा शासन का आभारी रहेगी। आवास योजना एक सुखमय जीवन का संदेश लेकर आयी है इसी तरह हिरानार के रहने वाले रामलाल को वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ मिला वे कहते है कि उन्हें चार किस्तों में राशि मिलने से वे अपना घर बनाना शुरू किया और उनका एक साल में पक्का घर बनकर तैयार हो गया वे अपने परिवार के साथ सकुशल जीवन व्यतीत कर रहे है। ऐसे ही प्रदेश के हजारों ग्रामीणों के पक्के मकान में रहने के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने सच कर दिखाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.