दंतेवाड़ा: मंत्री श्री कवासी लखमा ने भैरमबंद गौठान के गोबर पेंट यूनिट का किया निरीक्षण

Updated on 09-02-2023 09:26 PM

गौठान में काम कर रही महिलाओं से की बातचीत
गौठान में आय मूलक गतिविधियां संचालित करने के दिये निर्देश

 
दंतेवाड़ा, 09 फरवरी 2023

प्रदेश के वाणिज्य कर आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दूसरे दिन भैरमबंद गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्थापित गोबर पेंट यूनिट, मुर्गी पालन केंद्र, केंचुआ खाद निर्माण इकाई और बाड़ी सहित गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी का भी अवलोकन किया और गौठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री श्री लखमा ने गौठान में काम कर रही समूह की महिलाओं से बातचीत की और गौठान में उत्पादित गोबर पेंट, खाद, सब्जी आदि के विक्रय हेतु बाजार की उपलब्धता, होने वाली आय आदि के बारे में पूछा।
मंत्री श्री लखमा ने निर्देशित करते हुए कहा कि गौठान में अन्य आय मूलक गतिविधियां संचालित करें, जिससे इन महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशानुरूप समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने जिला प्रशासन द्वारा गोबर पेंट यूनिट स्थापित की गयी है। इस यूनिट में समूह की 35 महिलाएं प्रतिदिन काम कर अब तक लगभग 1300 लीटर गोबर पेंट तैयार कर चुकी हैं। इस पेंट का उपयोग सरकारी भवनों के रंग-रोगन में किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर विभाग अपनी-अपनी आवश्यकतानुसार मांगपत्र भी दे रहें है। मंत्री श्री लखमा ने गौठान को और व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण सहित सीईओ जिला पंचायत श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.