दंतेवाड़ा के मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

Updated on 19-04-2024 05:54 PM
दंतेवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88, दंतेवाड़ा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 के मतदाताओं ने मतदान करने के लिए भारी उत्साह दिखाया। मतदान दिवस 19 अप्रैल को शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी मतदाताओं ने सुबह से मतदान केन्द्रों पर कतार लगाकर मतदान करने अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आये।

इस बीच मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करने निकले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत चितालंका के बारसापारा मतदान केंद्र क्रमांक-83 में मतदान के लिए पहुंचे और अधिकारी द्वय ने लाइन के कतार में लगकर मताधिकार का उपयोग किया। इसके साथ ही कलेक्टर एवं एसपी ने सेल्फी जोन में सेल्फी भी खिंचवाई। इसके अलावा कलेक्टर ने आम नागरिक से अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र का पर्व है और हम जिस प्रकार दीपावली पर्व तथा होली पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाते है। उसी उत्साह के साथ हमें मतदान को भी एक पर्व की तरह मनाते हुए बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि लोक सभा निर्वाचन के दौरान मतदान में समय 11 बजे की स्थिति तक  केन्द्र-86 शासकीय प्राथमिक शाला टेकनार कुल मतदाता 686 (महिला 393 तथा पुरूष 293), में 189 तथा मतदान केन्द्र क्रमांक-92 शासकीय प्राथमिक शाला बालपेट कुल मतदाता 1197 (महिला 620 पुरुष 577) में 239 तथा आदर्श मतदान केन्द्र बालूद-3 मतदान केन्द्र-96 (महिला 281 पुरुष 197 ) में 350 वोट डाल चुके थे। इसके अलावा आदर्श मतदान केन्द्र दुगेली में मतदाताओं का ढोल नगाड़े, पारंपरिक खेल कुद, माटी शिल्प कलाकृति तथा मतदाताओं को ’’ग्रीन प्लेनेट’’ का संदेश देते हुए पौधा वितरण के माध्यम से मतदान कर रहे मतदाता का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही जिले के एक मात्र दिव्यांग मतदान केन्द्र 153 चितालूर में भी दिव्यांगजन मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। यहां पर भी दिव्यांग रथ के माध्यम से स्वयं सेवकों एवं मैदानी कर्मचारियों ने मतदाताओं को उनके घर से लाकर मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.