बिरनपुर में भुनेश्वर साहू का दशगात्र 15 को, गांव छावनी में तब्दील...

Updated on 15-04-2023 09:31 PM

 जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में मारे गए 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू का आज दशगात्र है। बिरनपुर नदी के किनारे दशगात्र का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। हालात न बिगड़े, इसके लिए पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मौके पर 1200 जवान तैनात हैं।

साजा ब्लॉक और बेमेतरा जिला मुख्यालय में धारा 144 लगाया गया है। बिरनपुर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा।

केवल मृतक के परिजनों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। भारी संख्या में पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है।

मृत युवक का दशगात्र पुलिस सुरक्षा के साए में संपन्न होगा। भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर एसपी आई कल्याण एलिसेला, कलेक्टर पीएस एल्मा, दुर्ग रेंज के आईजीपी आनंद छाबड़ा, खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा मौजूद हैं।

8 अप्रैल शनिवार को दो समुदाय के बीच हुए विवाद के चलते भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी।

गुरुवार को अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और दशगात्र की तैयारी को लेकर उनसे चर्चा की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है, तो वह तत्काल जिला प्रशासन के सामने अपनी बातों को रखें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि शांति-व्यवस्था बनाने के लिए यहां पर पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाएगी और दोनों समुदाय से लगातार वे अनुरोध कर रहे हैं कि शांति बनाए रखें।

इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने भी हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया था, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है।

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.