दतिया उपचुनाव : भ्रष्टाचार पर भाजपा होगी हमलावर, तो कांग्रेस सहानुभूति के भरोसे मैदान में उतरेगी

Updated on 09-07-2026 08:11 PM

भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में रहीं चुनावी सफलताएं पार्टी की तरफ से उनके प्रति उम्मीदें बढ़ाती हैं।

मोहन यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए ही 2024 के चुनाव में पहली बार भाजपा को मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई, वहीं बीते दिनों राज्यसभा की तीसरी सीट भी कांग्रेस के हाथों से फिसलकर भाजपा के हाथ लग गई।

अब प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव सामने है। यहां 2023 में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने पराजित किया था, लेकिन दिल्ली की कोर्ट में भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें दो साल से अधिक सजा होने के चलते हटा दिया गया और अब रिक्त सीट पर उपचुनाव होना है।
मिश्रा की दावेदारी लगभग तय है। 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल होंगे, जबकि 14 जुलाई को नामांकन की छंटनी एवं 16 जुलाई तक नामांकन वापसी होगी। 30 जुलाई को मतदान और तीन अगस्त को मतगणना होगी और नतीजे घोषित होंगे।
दरअसल, दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से अकेले नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक भविष्य ही तय नहीं होगा, बल्कि मोहन सरकार की भी एक तरह से परीक्षा होगी। मोहन सरकार ने कार्यकाल का पहला साल महिलाओं के लिए समर्पित किया, वहीं दूसरे साल में निवेश और रोजगार पर बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए। 2026 को किसान कल्याण के लिए तय किया गया है, जबकि अगले वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इन वर्षों में संबंधित वर्गों के कल्याण के लिए जो भी काम हुए हैं, उस पर जनता की मुहर लगना बाकी है।
उपचुनाव के बहाने ही सही, मोहन सरकार के प्रति जनता के मन में संतोष का भाव है या नाराजगी, इसके संकेत मिल सकते हैं। हालांकि भाजपा इसे कोई टेस्ट के बजाय उपचुनाव ही मानकर चल रही है और भ्रष्टाचार के मुद्दे को बड़ा करते हुए कांग्रेस पर हमलावर रहेगी।
दतिया से विधायक रहे राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार के मुद्दे में हटाए जाने से भाजपा इसे ही आगे लेकर चलने की तैयारी में है।
इधर, कांग्रेस के पास सिवाय सहानुभूति बटोरने के कोई रास्ता दिखाई नहीं देता। उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने में भी कांग्रेस एक राय नहीं दिखाई दे रही है। वैसे भी जीतू पटवारी को प्रदेश की कमान सौंपे जाने के बाद से कांग्रेस में अलग-अलग गुटों की अपनी-अपनी राहें कई मौके पर स्पष्ट रूप से दिखाई दी हैं।
सदन हो या सड़क पर आंदोलन की तैयारी, कांग्रेस की एकजुटता दिखाई देना अभी बाकी है।
बीते दिनों उज्जैन में मोहन यादव की जमीन को लेकर उठे सियासी बवंडर में कांग्रेस के पास बड़ा मौका था और भोपाल से दिल्ली तक काफी बवाल हुआ, लेकिन इसका पटाक्षेप जिस तरह हुआ, वह खुद कांग्रेस के लिए भी बड़ा सबक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.